Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इंटरव्यू

इगो के साथ आप चैनलों में काम नहीं कर सकते हैं (प्रसून शुक्ला : वीडियो इंटरव्यू)

न्यूज एक्सप्रेस चैनल के एडिटर (न्यूज आपरेशन) प्रसून शुक्ला से पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह की मुलाकात हुई तो वहीं बातचीत के दौरान तय हो गया कि भड़ास पर वीडियो इंटरव्यू का एक सिलसिला शुरू किया जाए. इस वीडियो इंटरव्यू में युवा पत्रकारों से लेकर अनुभवी पत्रकारों तक को शामिल किया जाए और उनसे दस से बीस मिनट की बातचीत रिकार्ड कर भड़ास पर अपलोड किया जाए. और उसी वक्त सबसे पहला इंटरव्यू प्रसून शुक्ला का रिकार्ड कर लिया गया. फिर कमल शर्मा और दीपक चौरसिया के इंटरव्यू किए गए. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

न्यूज एक्सप्रेस चैनल के एडिटर (न्यूज आपरेशन) प्रसून शुक्ला से पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह की मुलाकात हुई तो वहीं बातचीत के दौरान तय हो गया कि भड़ास पर वीडियो इंटरव्यू का एक सिलसिला शुरू किया जाए. इस वीडियो इंटरव्यू में युवा पत्रकारों से लेकर अनुभवी पत्रकारों तक को शामिल किया जाए और उनसे दस से बीस मिनट की बातचीत रिकार्ड कर भड़ास पर अपलोड किया जाए. और उसी वक्त सबसे पहला इंटरव्यू प्रसून शुक्ला का रिकार्ड कर लिया गया. फिर कमल शर्मा और दीपक चौरसिया के इंटरव्यू किए गए. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

प्रसून शुक्ला हिंदी टीवी जर्नलिज्म के वो चेहरे हैं जिन्होंने सरोकार वाली पत्रकारिता से लेकर बदलते दौर की बाजार वाली पत्रकारिता, दोनों को न सिर्फ करीब से देखा बल्कि जिया भी है. सहारा ग्रुप के समय न्यूज चैनल से लेकर न्यूज एक्सप्रेस चैनल तक की यात्रा के बीच में और इससे पहले भी उन्होंने कई छोटे-बड़े न्यूज चैनलों में काम किया. जी न्यूज में रहते हुए उन्होंने टीवी को समझा तो मैजिक टीवी का चैनल हेड बनकर उन्होंने सीमित संसाधनों में असीमित कामकाज करने की अपनी क्षमता को आजमाया.

वे न्यूज एक्सप्रेस चैनल में पोलिटिकल एडिटर बनकर आए और आज एडिटर (न्यूज आपरेशन) के रूप में कार्यरत हैं. प्रसून शुक्ला को साईं प्रसाद मीडिया ग्रुप में मालिकों के बाद सबसे ताकतवर शख्स के रूप में माना जाता है. इन्हीं के कोआर्डिनेशन में ग्रुप के कई चैनल लांच हो रहे हैं, जिसकी चर्चा उन्होंने इस बातचीत के दौरान भी की है. विनम्र इतने कि वे बार-बार यह बताना नहीं भूलते कि उन पर न्यूज एक्सप्रेस के चैनल हेड निशांत चतुर्वेदी की भरपूर कृपा है और उनके चलते ही वो यहां पर हैं. प्रसून ने इस वीडियो इंटरव्यू में अपने अतीत, वर्तमान को लेकर कई बातें बताईं हैं.

प्रसून टीवी जर्नलिज्म के फील्ड में आने वाले युवा पत्रकारों को साफ-साफ सलाह देते हैं कि चैनलों में काम करने आने वाले नए पत्रकारों को इगो लेकर नहीं आना चाहिए. उन्हें दिल-दिमाग खुला रखना चाहिए ताकि वह जल्दी से सब कुछ सीख जान सकें और हर हालात में बेहतर परफारमेंस के लिए तैयार हो सकें.  इंटरव्यू देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/763/interview-personality/interview-prasoon-shukla-editor-operation-news-express.html


 

यह वीडियो इंटरव्यू यूट्यूब के प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है, इस लिंक पर क्लिक करें…

http://www.youtube.com/watch?v=0zngLSzmrbU


संबंधित खबर..

न्यूज एक्सप्रेस में प्रसून शुक्ला को एडिटर (न्यूज आपरेशन) की भी जिम्मेदारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...