इनाडु ग्रुप के मालिक रामोजीराव के बेटे सुमन की मृत्यु हो गई है। सुमन पिछले छह साल से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को रात12.15 मिनट पर हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। उनके पीछे उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। 45 वर्षीय सुमन रामोजीराव के दूसरे बेटे थे। वह लेखक, अभिनेता और प्रोड्यूशर थे। सुमन ईटीवी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे।