Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

इनोवेशन डे पर लोकमत समाचार का धमाका

: रेनबो रिवॉल्यूशन नाम से नायाब परिशिष्ठ निकाला : वर्ल्ड क्रिएटविटी एंड इनोवेशन डे पर लोकमत समाचार, नागपुर ने विशेष परिशिष्ठ प्रकाशित किया. रेनबो रिवोल्यूशन नाम से प्रकाशित परिशिष्ठ के पेज को बहुत ही इनोवेटिव तरीके से सजाया गया. चार पेज के इस विशेष परिशिष्ठ  की तैयारी पिछले कई दिनों से की जा रही थी. इस कांसेप्ट को लोकमत के संपादक विकास मिश्र और उनकी टीम ने तैयार किया था. इनोवेशन के क्षेत्न से जुड़े ख्यातनाम लोगों के लेख भी अखबार ने प्रकाशित किए.

: रेनबो रिवॉल्यूशन नाम से नायाब परिशिष्ठ निकाला : वर्ल्ड क्रिएटविटी एंड इनोवेशन डे पर लोकमत समाचार, नागपुर ने विशेष परिशिष्ठ प्रकाशित किया. रेनबो रिवोल्यूशन नाम से प्रकाशित परिशिष्ठ के पेज को बहुत ही इनोवेटिव तरीके से सजाया गया. चार पेज के इस विशेष परिशिष्ठ  की तैयारी पिछले कई दिनों से की जा रही थी. इस कांसेप्ट को लोकमत के संपादक विकास मिश्र और उनकी टीम ने तैयार किया था. इनोवेशन के क्षेत्न से जुड़े ख्यातनाम लोगों के लेख भी अखबार ने प्रकाशित किए.

चार महत्वपूर्ण इनवेंशन आग, पिहया, शून्य और ध्वनी के बारे में विस्तार से तो जानकारी दी ही गई, कुछ नायाब खोज को भी परिशिष्ठ में शामिल किया गया. एक पेज को इस तरह से तैयार किया गया था कि उल्टा और सीधा दोनों तरह से पढ़ा जा सकता था. दूसरे और तीसरे पेज को एक करके पोट्रेट अंदाज में प्रकाशित किया गया. लोकमत समाचार के प्रोडक्ट हेड मतीन खान ने बताया कि क्रिएटिविटी और इनोवेशन डे पर अखबार को कुछ अलग अंदाज में पेश करने का उद्देश्य यही था कि लोग नए थॉट को लेकर बेटर करने की कोशिश करें. इसका मेन थीम विचारों की क्र ांति पर आधारित था. इसका मुख्य उद्देश्य क्रिएटविटी को बढ़ावा देना था. बेहतर कंटेंट भी शामिल किया गया था. विकास मिश्र के साथ इस पेज को तैयार करवाने में मुंबई के पुनीत भटनागर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. अखबार की टीम ने इसको लेकर बहुत ज्यादा मेहनत की. उन्होंने बताया कि यह परिशिष्ठ अखबार के पांचों संस्करणों में सिम्मलित किया गया था. पहला पेज कुछ इस तरह से प्रकाशित किया गया कि पाठक इसे लैंडस्केप में पढ़ सकें. वर्ल्ड क्रिएटिविटी डे पर यह अपने तरह का बिल्कुल अलग प्रयोग था. ईस्माइल लहरी के काटरून ने परिशिष्ठ को और रोचक बना दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...