इलाहाबाद : केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की प्रेस कांफ्रेस समाप्त होने के बाद वहां अचानक पुलिस फोर्स पहुंच गई। इसी बीच एक इलेक्ट्रानिक चैनल के रिपोर्टर और दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। दरोगा ने गुस्से में आकर रिपोर्टर को जान से मारने की धमकी दे दी। इसकी शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई है। इस प्रकरण के बारे में डिटेल न्यूज नहीं मिल पाई है। आपको पूरा प्रकरण पता हो तो [email protected] पर मेल कर दें।






