ईटीवी मध्य प्रदेश से स्टेट हेड विनोद तिवारी का तबादला छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए कर दिया गया है. उन्हें यहां छत्तीसगढ़ का स्टेट हेड बनाया गया है. उनकी जगह मध्य प्रदेश में अभी किसी को भेजा नहीं गया है. भोपाल में सेकेंड मैन के रूप में काम कर रहे सुनील तिवारी को ही प्रमोट करके स्टेट हेड की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. दोनों लोग लंबे समय से ईटीवी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं.





