Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

ईमानदार नेता बनने का मादा होता तो आप कमांडेंट को नहीं सीएम को सस्‍पेंड करते राहुल

सुनीता भास्कर : राहुल गांधी के न्याय का भी कोई जवाब नहीं….उत्तराखंड के दौरे से लौटते ही उन्होंने एनडीआरऍफ़ के कमान्डेंट को हटाकर उनके मूल विभाग आईटीबीपी में भेज दिया.. हवाला रेस्क्यू में देरी का…गोकि देरी का सारा जिम्मा एकमात्र एनडीआरऍफ़ का हो..एनडीआरफ़ दूसरे दिन से ही वायुसेना के साथ कदम से कदम मिला के जी जान से रेस्क्यू में जुटा है..हेलीकॉप्‍टर क्रेश में उसने अपने नौ जवान खोये हैं. वैसे ही जवानों का मोरल डाउन है.

सुनीता भास्कर : राहुल गांधी के न्याय का भी कोई जवाब नहीं….उत्तराखंड के दौरे से लौटते ही उन्होंने एनडीआरऍफ़ के कमान्डेंट को हटाकर उनके मूल विभाग आईटीबीपी में भेज दिया.. हवाला रेस्क्यू में देरी का…गोकि देरी का सारा जिम्मा एकमात्र एनडीआरऍफ़ का हो..एनडीआरफ़ दूसरे दिन से ही वायुसेना के साथ कदम से कदम मिला के जी जान से रेस्क्यू में जुटा है..हेलीकॉप्‍टर क्रेश में उसने अपने नौ जवान खोये हैं. वैसे ही जवानों का मोरल डाउन है.

केंद्र सरकार की इस हरकत के बाद उन जवानों पर भी क्या बीतेगी. जिन्हें प्रोत्साहन की जगह सस्पेंसन लेटर मिल रहा….राहुल जी जरा आँख कान खोलो अपने..मुख्यमंत्री से लेकर अपनी ही सरकार के दर्जनों मंत्रियों पर नजर दौडाओ जिन्हें हेलीकॉप्‍टर में अपने साथ आपदा पीड़ितों का भरा जान अपनी शान में गुस्ताखी ही लग रहा..हेलिपैडों पर जहाँ सारा दिन परिजन अपनों के उतरने का इन्तजार कर रहे तब एक एक कर उन हेलीकॉप्‍टरों से यह आपके मंत्री उतर रहे हैं..एक को पूरा एक हेलीकॉप्‍टर चाहिए….आपको अपनी सरकार में कोई खामी नजर नहीं आई जब शुरू के दो दिन तक वह वायुसेना व एनडीआरऍफ़ से कोइ तालमेल नहीं कर पायी, वरना हजारों भूख से मरते लोगों को बचाया जा सकता था.

मुख्यमंत्री से लेकर तहसील तक का पूरा सरकारी अमला पहले दूसरे दिन तो छोडिये आज बारह दिन बाद भी कितना मुस्तैद है यह आपदा पीड़ितों की जुबानी भी सुना जा सकता है….आपके चहेते मुख्यमंत्री के सु(पुत्र) के आर्डर से कल सारा दिन रेस्क्यू किये लोगों को मीडिया से नहीं मिलने दिया गया…क्यूंकि वह पूरे बारह दिन की आपबीती से आपकी सरकार के पूरे सिस्टम को तार तार व बेपर्दा कर रहे थे…क्या ऐसे अब आप अपने माथे पर लगे बदइन्तजामी के दाग को हटाओगे…..तुम में एक ईमानदार नेता बनने का माद्दा होता तो तुम दिल्ली पहुंचकर आपदा कमान्डेंट को नहीं अपने मुख्यमंत्री को सस्पेंड करते राहुल.

पत्रकार सुनीता भास्‍कर के एफबी वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...