Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उत्तराखण्ड के सीएम के खिलाफ पत्रकारों ने दिया धरना

उत्तराखण्ड के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से दो-दो हाथ करने का मन बना लिया है. मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा द्वारा प्रेस दिवस के दिन पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ की गयी बदसलूकी से नाराज पत्रकारों ने आज देहरादून के गांधी पार्क में मुख्यमंत्री के खिलाफ धरना दिया. घटना के विरोध में प्रदेश के सारे पत्रकार एकजुट हो गये हैं. पत्रकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया है वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

पत्रकारों ने इसकी शिकायत प्रेस काउंसिल आफ इंडिया से की है. इसके अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर उन्हें इस प्रकरण से अवगत कराने तथा विजय बहुगुणा के कारनामों की जानकारी देने पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल आज दिल्ली रवाना होगा. धरने पर पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा, प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, शिव प्रसाद सेमवाल, अमित सहगल एवं समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे. कल शाम सभी पत्रकार छः बजे कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

सम्बन्धित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...