उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं पॉलिटिक्स समाचार पत्र के संपादक सुखदेव प्रसाद मनेरिया का मंगलवार की रात निधन हो गया. वे 79 साल के थे. वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो गया था. वे अपने पीछे चार पुत्र एवं चार पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार उदयपुर में ही अशोक नगर श्मशान घाट पर कर दिया गया. मुखाग्नि उनके पुत्र सुरेश मनेरिया ने दी. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. पत्रकार परिषद, उदयपुर के अध्यक्ष जयप्रकाश माली समेत तमाम लोगों ने मनेरिया के निधन पर गहरा शोक जताया है.






