Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

ऋषिकेश के पत्रकार जितेंद्र पर हमला, आरोपी अरेस्‍ट

ऋषिकेश : श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज पूर्व छात्र समिति द्वारा आयोजित लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी नाइट की कवरेज करने गए पत्रकार जितेंद्र चमोली पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पत्रकार पर हमले से नाराज ऋषिकेश प्रेस क्लब के सदस्यों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली में धरना दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऋषिकेश : श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज पूर्व छात्र समिति द्वारा आयोजित लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी नाइट की कवरेज करने गए पत्रकार जितेंद्र चमोली पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पत्रकार पर हमले से नाराज ऋषिकेश प्रेस क्लब के सदस्यों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली में धरना दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऋषिकेश प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र चमोली रविवार रात श्री भरत मंदिर में आयोजित नरेंद्र सिंह नेगी नाइट की कवरेज करने गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर दी। उसने गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात ही जितेंद्र ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर के तमाम पत्रकार कोतवाली में जमा हो गए। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बजाय टाल मटोल करने लगी, जिस से पत्रकारों में आक्रोश फैल गया।

बाद में आक्रोशित पत्रकारों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली में धरना दिया। रात करीब दो बजे पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव कोतवाली पहुंचे तथा पत्रकारों को आश्वासन दिया कि सुबह आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद पत्रकार शांत हुए। सोमवार को पुलिस ने आरोपी संजय शर्मा निवासी तिलक मार्ग ऋषिकेश के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र पर इस हमले की तमाम संगठनों ने निंदा की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...