Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

एएसपी और एसडीएम ने हापुड़ में पत्रकारों का धरना समाप्‍त करवाया

हापुड़ में टीवी पत्रकार चंदन सिंह के साथ कोतवाल राजेंद्र कुमार यादव द्वारा की गई मारपीट के विरोध में चल रहा धरना पांचवें दिन खतम हो गया. हालांकि इसमें पत्रकारों की मांग नहीं मानी गई. धरना स्‍थल पर एसडीएम जयशंकर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पहुंचकर पत्रकारों को समझाया बुझाया तथा आगे ऐसी घटना ना होने देने का आश्‍वासन दिया, जिसके बाद पत्रकारों ने अपना धरना समाप्‍त किया. हालांकि कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पूरी नहीं हुई.

हापुड़ में टीवी पत्रकार चंदन सिंह के साथ कोतवाल राजेंद्र कुमार यादव द्वारा की गई मारपीट के विरोध में चल रहा धरना पांचवें दिन खतम हो गया. हालांकि इसमें पत्रकारों की मांग नहीं मानी गई. धरना स्‍थल पर एसडीएम जयशंकर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पहुंचकर पत्रकारों को समझाया बुझाया तथा आगे ऐसी घटना ना होने देने का आश्‍वासन दिया, जिसके बाद पत्रकारों ने अपना धरना समाप्‍त किया. हालांकि कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पूरी नहीं हुई.

यूपी में सपा सरकार आने के बाद पत्रकारों पर उत्‍पीड़नात्‍मक रवैया लगातार बढ़ा है. रायबरेली, सुल्‍तानपुर, देवरिया समेत कई जिलों में पत्रकारों के साथ अभद्रता हुई है. हापुड़ इस कड़ी में नया नाम है. इन जिलों में भी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. रायबरेली में तो असंवेदनशीलता की हद हो गई. वैसे तय है कि पत्रकारों के उत्‍पीड़न की कीमत सपा को लोकसभा चुनावों में चुकाना पड़ेगा. तमाम जिले के पत्रकारों में सपा सरकार में पुलिस की बढ़ी गुंडई को लेकर नाराजगी है.

चंदन को भी कोतवाल के क्रोध की कीमत इस लिए चुकानी पड़ी कि उन्‍होंने छापे की खबर का विजुअल बना लिया था, जिससे पुलिस को खेल खेलने में दिक्‍कत हो गई. बताया जा रहा है कि कोतवाल की शासन में अच्‍छी पकड़ होने के चलते पत्रकारों की आवाज नक्‍कारखाने की तूती बनकर रह गई. धरना देने वाले पत्रकारों में जनार्दन सैनी, सुनील गिरी, चंदन सिंह, हरीश शर्मा, शक्ति ठाकुर, संजय त्‍यागी, सोनू त्‍यागी, विशेष शर्मा, अमित अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, मनीष कुमार, यतेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, राम किशोर, अनिल कवेरा, मोहम्‍मद ताहिर, नदीम खान समेत कई पत्रकार शामिल रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...