आज की दिल्ली मैग्जीन के बढ़ते कदम इसे लोकप्रिय बनाने में कामयाब हो रहे हैं। विभिन्न सेलीब्रिटिज ने आज की दिल्ली का प्रमोशन किया और इसे पसंद किया है। इसी कड़ी में फिल्म और टीवी जगत के सबसे बड़े नामों में से एक एकता कपूर का जुड़ा है। जिन्होंने अपनी फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम के प्रमोशन के लिए अपने दिल्ली दौरे के दौरान मैग्जीन के जुलाई अंक का कवर लांच किया।
आज की दिल्ली ने भी एकता के बेहतरीन कार्य और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें कवर पेज पर स्थान दिया है। उनकी आने वाली फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम में अभिनेता तुषार कपूर, रितेश देशमुख, अनुपम खेर समेत कई नाम जुडे़ हैं। फिल्म जारी होने से पहले एकता कपूर ने फतेहपुर सीकरी दरगाह जाकर चादर भी चढ़ाई। इस सभी कार्यक्रमों के दौरान सैफी फिल्म्स प्रा. लिं. के डायरेक्टर मो. शकील सैफी, अभिनेता इमरान सैफी और वसीम सैफी भी उनके साथ रहे। इससे पहले एकता कपूर व शकील सैफी के साथ फिल्म के कलाकारों की टीम ने मुंबई में फिल्म का म्यूजिक लांच किया और दिल्ली में फिल्म का प्रोमो जारी किया गया।






