Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

एक और लड़की का आरोप- आसाराम ने आशीर्वाद के बहाने मेरे अंगों को छुआ

रायपुर से खबर है कि एक और लड़की सामने आई है और आसाराम पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. इस लड़की का कहना है कि आसाराम हमेशा से ही कम उम्र की लड़कियों के साथ कुकृत्य करते आए हैं. वह खुद इस तरह की घटना का शिकार हो चुकी है. रायपुर से सामने आई लड़की का नाम है टीना (बदला हुआ नाम). टीना का दावा है कि वह आसाराम के सत्संग में कई बार शामिल हो चुकी है. उसने बताया कि आसाराम अक्सर कम उम्र की लड़कियों के साथ गलत हरकतें करते हैं. उसके मुताबिक, वह आसाराम की वासना का शिकार होते-होते बची है. आसाराम ने उसके अंगों के साथ जो छेड़छाड़ की इस घटना की, वह उसे अभी तक भूल नहीं पाई है.

मीडिया में आसाराम की खबरें देखने के बाद टीना के दिमाग में करीब 9 साल पुरानी वो घटना ताजा हो गई. टीना के अनुसार, यह घटना तब की है जब वह संत आसाराम सत्संग करने रायपुर आये थे. उस दौरान वह भी सत्संग में मौजूद थी. आम भक्तों के साथ जब इस लड़की ने संत आसाराम बापू के पैर छुए तो उसे आशीर्वाद की उम्मीद थी, लेकिन हुआ कुछ और. टीना ने बताया कि आशीर्वाद के बहाने आसाराम ने उसके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ की. टीना ने कहा, ''ये सन 2004 की बात है, जब वो हमारे शहर में प्रवचन देने आये थे. मैं उस समय दसवीं कक्षा में NCC में थी. आसाराम आशीर्वाद देने के बहाने लड़कियों के निजी अंगों से छेड़छाड़ करते थे. वह सभी कम उम्र की लड़कियों के साथ ऐसा ही करते थे. हमें यह अच्छा नहीं लगता था. हम छोटे थे और परिवार के डर से कुछ कहते नहीं थे. हमें डर लगता था कि वे इतने बड़े संत हैं, इसलिए हम चुप रहते थे.'' (आजतक)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...