Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

एक टीवी पत्रकार की गोली मारकर तथा दूसरे की कार में विस्‍फोट कर हत्‍या

अज्ञात हमलावरों ने नेपाल में एक टीवी चैनल के रिपोर्टर की गोली मारकर हत्‍या कर दी. एवेन्‍यूज टेलीविजन में काम करने वाले यादव पौडी कहीं जा रहे थे कि पूर्वी नेपाल में बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दिया. पौडी की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. नेपाल का टेलीविजन एडिटर्स गिल्‍ड ने निंदा प्रस्‍ताव पेश कर घटना पर दुख जताया है तथा सरकार से पत्रकार के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. गिल्‍ड ने पत्रकारों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था की मांग की है तथा सरकार से कहा है कि पौडी के हत्‍या के कारणों का भी खुलासा करे.

दूसरी तरफ इराक में हुए एक बम विस्‍फोट में एक टीवी एंकर की मौत हो गई. बम कार से चिपकाया गया था. समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ ने एक एजेंसी के हवाले से बताया है कि सोमवार की देर रात टीवी एंकर सलाहुद्दीन की कार में बम चिपका दिया गया था. बम के फटने से सलाहुद्दीन की मौत हो गई. यह घटना तिकरित में घटित हुई. एंकर के हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 'इराकी यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स' के अनुसार 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में हुए हमले के बाद अब तक देश में कुल 280 पत्रकार मारे जा चुके हैं. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...