(कानाफूसी) दैनिक भास्कर से इस्तीफा देने के बाद कमलेश सिंह के बारे में पता चला कि वे इंडिया टुडे समूह का हिस्सा बनने जा रहे हैं और एक मई से इंडिया टुडे में डिजिटल ग्रुप हेड के बतौर नई पारी की शुरुआत करेंगे. पर कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. भरोसेमंद सूत्र बता रहे हैं कि कमलेश सिंह एक मई को इंदौर से प्रकाशित दबंग दुनिया अखबार ज्वाइन करेंगे. इसके लिए उनकी अखबार के मालिक किशोर वाधवानी से बातचीत फाइनल हो चुकी है. काफी लंबीचौड़ी सेलरी उन्हें दी जा रही है. कई महीनों की सेलरी एडवांस में दी गई है.
यहां तक कि किशोर वाधवानी ने दबंग दुनिया के संपादक पंकज मुकाती को गुटका विभाग का प्रभार देते हुए संपादक की कुर्सी खाली करा ली है और बाकायदा घोषणा कर दी है कि कमलेश सिंह नए एडिटर इन चीफ के रूप में ज्वाइन करेंगे. पर खुद कमलेश सिंह इस बात से इनकार कर रहे हैं कि वे दबंग दुनिया का हिस्सा बनने वाले हैं. भड़ास4मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे एक मई को इंडिया टुडे समूह ज्वाइन करेंगे. दबंग दुनिया जाने की बातें बेसिरपैर की चर्चाएं हैं. ज्ञात हो कि कमलेश सिंह दैनिक भास्कर में नेशनल हेड का काम देख रहे थे. भास्कर में उनका पद एक्जीक्यूटिव एडिटर का था.
संबंधित खबरें-
कमलेश सिंह बनेंगे इंडिया टुडे डिजिटल ग्रुप के हेड
दबंग दुनिया से पंकज मुकाती जा रहे!





