लंदन। मशहूर खेल पत्रकार और कमेंटेटर डिकी रत्नागर का शुक्रवार को लंदन में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। रत्नागर का जन्म 28 फरवरी 1931 को हुआ था। उन्होंने अपने शानदार करियर में 300 टेस्ट मैच कवर किए।
वे बतौर क्रिकेटर पत्रकार 1958 से 1966 के बीच ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से जुड़े थे। इसके बाद वे लंदन चले गए जहां उन्होंने क्रिकेट काउंटी ही कवर नहीं की बल्कि वे ‘डेली टेलीग्राफ’ के लिए स्क्वैश और बैडमिंटन के बारे में लिखते थे।
उन्होंने दो किताबें ‘टेस्ट कमेंटरी (इंडिया वर्सिज इंग्लैंड 1976-77)’ और 'खान्स अनलिमिटेड : द हिस्ट्री ऑफ स्क्वाश इन पाकिस्तान)' लिखी थीं। पूर्व भारतीय स्पिनर बिशनसिंह बेदी सहित अनेक भारतीय और ब्रिटिश खेल पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर रत्नागर को श्रद्धांजलि दी। (भाषा)