हिंदुस्तान, बनारस से खबर है कि प्रसार प्रबंधन अरुण कुमार सिंह के खिलाफ चंदौली जिले में बबुरी के एजेंट विवेक कुमार गुप्ता ने मोबाइल पर गाली-ग्लौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उसने इस बात की शिकायत यूपी प्रसार हेड रजत कुमार से भी की है. विवेक ने कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी है.
दूसरी तरफ प्रसार प्रबंधक अरुण कुमार सिंह इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहते हैं कि विवेक पर अखबार का चार महीने के सर्कुलेशन का पैसा बकाया है. वे पैसा जमा नहीं कर रहे हैं. साथ ही एक अन्य अखबार की एजेंसी लेकर हिंदुस्तान को डैमेज करने की कोशिश कर रहे हैं. उनसे जब बकाया पैसे की मांग की गई तो उन्होंने मेरे ऊपर इस तरह के आरोप लगा कर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.





