Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

एनई सुनीत निगम ने विराट वैभव से नाता तोड़ा

राजधानी से प्रकाशित हिंदी दैनिक 'विराट वैभव के संस्थापक समाचार संपादक सुनीत निगम ने अचानक संस्थान को अलविदा कहकर प्रबंधन को तगड़ा झटका दिया है। आठ साल पहले अखबार की लॉन्चिंग करने वाले सुनीत निगम ने कटेंट के स्तर पर तो अखबार को दिल्ली की मार्केट में पहचान दिलाई लेकिन प्रबंधन की नीतियों के चलते सात साल बाद भी अखबार की वह पहचान नहीं बन पाई जो आज होनी चाहिए थी।

राजधानी से प्रकाशित हिंदी दैनिक 'विराट वैभव के संस्थापक समाचार संपादक सुनीत निगम ने अचानक संस्थान को अलविदा कहकर प्रबंधन को तगड़ा झटका दिया है। आठ साल पहले अखबार की लॉन्चिंग करने वाले सुनीत निगम ने कटेंट के स्तर पर तो अखबार को दिल्ली की मार्केट में पहचान दिलाई लेकिन प्रबंधन की नीतियों के चलते सात साल बाद भी अखबार की वह पहचान नहीं बन पाई जो आज होनी चाहिए थी।

अपने बीस साल के कॅरियर में इसके पहले सुनीत अमर उजाला व हिंदुस्तान में लंबी-लंबी पारियां खेल चुके हैं। अमर उजाला, कानपुर तथा हिंदुस्तान, लखनऊ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे सुनीत निगम को दोनों अखबारों में अपने कार्यकाल के दौरान करीब नौ ब्यूरो संभालने का अनुभव है। कानपुर के रहने वाले सुनीत ने अपने शहर में भी कई अखबारों की लॉन्चिंग कराई है। आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दैनिक विश्वमित्र को साप्ताहिक के रूप में 'विश्वमित्र टाइम्स' और उर्दू हिंदी दैनिक 'सियासत' अखबार के हिंदी संस्करण की लॉन्चिंग इन्हीं के हाथों हुई थी। इसके अलावा पानीपत व शिमला से प्रकाशित हिंदी दैनिक 'पहली ख़बर' की नींव भी इन्हीं के हाथों डाली हुई है। विराट वैभव से इस्तीफे के बारे में तो उन्होंने बात करने पर पुष्टि की है लेकिन अपने अगले पड़ाव के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगता है कि वे फिर एक बार किसी नये अखबार की लॉन्चिंग कराने की तैयारी में हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...