Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

एनजीओ संचालिका से उगाही करने वाले दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली। करावलनगर इलाके में खुद को क्राइम रिपोर्टर बताकर एक महिला से जबरन उगाही करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान फर्जी पत्रकारों के पास से उगाही के दस हजार रुपए, मिनी लैपटाप, एक हाथ घड़ी, राष्ट्र की आवाज-आज तक का आईडी कार्ड, विजिटिंग कार्ड, मोबाइल व सरकारी विभाग की टेलीफोन डायरी भी बरामद हुई है।

पूर्वी दिल्ली। करावलनगर इलाके में खुद को क्राइम रिपोर्टर बताकर एक महिला से जबरन उगाही करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान फर्जी पत्रकारों के पास से उगाही के दस हजार रुपए, मिनी लैपटाप, एक हाथ घड़ी, राष्ट्र की आवाज-आज तक का आईडी कार्ड, विजिटिंग कार्ड, मोबाइल व सरकारी विभाग की टेलीफोन डायरी भी बरामद हुई है।

इस बाबत उत्तर पूर्वी जिला पुलिस बीके सिंह ने बताया कि वेस्ट करावलनगर निवासी कौशल्या ने गत 24 फरवरी को शिकायत दी थी महिला समेत दो लोग उन्हें खुद को क्राइम रिपरेटर बताकर जबरन पैसे की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने धमकी दे रहे थे। उनका कहना था कि पैसे नही दिए तो एनजीओ चलने नहीं देंगे। कौशल्या जीवन अनमोल नशा मुक्ति केन्द्र नामक एनजीओ चलाती है। महिला का कहना था कि 23 फरवरी को दो पत्रकार आए और उससे पचास हजार रुपेए की मांग की। जिसके बाद चालीस हजार रुपए में मामला तय हुआ। कौशल्या उन्हें दस हजार रुपए दे चुकी थी। डीसीपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एएसआई अशोक व सिपाही योगेंद्र ने अपने आप को क्राइम रिपरेटर बताने वाले को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान मिथुन सिंह राजपूत (24) और गुरशरण कौर (37) के रूप में की गई। पुलिस को उनके पास से दस हजार रुपए भी बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी दोनों ने उगाही करते रहे हैं। साभार : सहारा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...