Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

एबीपी न्यूज और सनी लियोन की खबर का कन्फ्यूजन, टीओआई व नभाटा की नीति भी अलग

Nadim S. Akhter : अगर खबर सावधानी से नहीं परोसी गई तो blunder होने के साथ-साथ आपके मीडिया संस्थान की छीछालेदर भी हो सकती है. ताजा उदाहरण एबीपी न्यूज का है. इसमें कहा जा रहा है कि सनी लियोन ने अपनी कॉलेज की फीस भरने के लिए पोर्न इंडस्ट्री में दस्तक दी और उनके फौजी पिता ये जानकर बहुत दुखी हैं. पूरी कहानी बताई गई है लेकिन गलत तथ्यों के साथ. कारण कि ये लड़की सनी लियोन नहीं, कोई और है.

Nadim S. Akhter : अगर खबर सावधानी से नहीं परोसी गई तो blunder होने के साथ-साथ आपके मीडिया संस्थान की छीछालेदर भी हो सकती है. ताजा उदाहरण एबीपी न्यूज का है. इसमें कहा जा रहा है कि सनी लियोन ने अपनी कॉलेज की फीस भरने के लिए पोर्न इंडस्ट्री में दस्तक दी और उनके फौजी पिता ये जानकर बहुत दुखी हैं. पूरी कहानी बताई गई है लेकिन गलत तथ्यों के साथ. कारण कि ये लड़की सनी लियोन नहीं, कोई और है.

अब जरा Times of India की वेबसाइट खोलिए. यहां यही खबर है लेकिन ये स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि पॉन इंडस्ट्री की इस नई हलचल को सनी लियोन, पार्ट 2 कह सकते हैं. खबर में ये भी लिखा गया है कि Times of India प्राइवेसी का सम्मान करता है, सो इस लड़की और उसके परिवार के सदस्यों के नाम का खुलासा नहीं करेगा. अब चलते हैं आगे. Times Group के ही हिन्दी अखबार, नवभारत टाइम्स को ये -नैतिकता- पसंद नहीं है. सो वह खुलकर ना सिर्फ उस पॉर्न स्टार की फोटो अपनी वेबसाइट पर लगा रहा है बल्कि उसके नाम का खुलासा भी कर रहा है.

लेकिन इस सबके बीच सबसे बड़ी गलती एबीपी न्यूज कर रहा है जो किसी और की कहानी को सनी लियोन की कहानी बताकर परोस रहा है. पता नहीं, ये वहां इस खबर का अनुवाद करने वाले किसी सब एडिटर की गलती है या फिर News Source की. वैसे एबीपी ये नहीं बता रहा कि उसने ये खबर कहां से उठाई है. वह सीधे-सीधे -एबीपी न्यूज वेब डेस्क- लिख रहा है.

नीचे मैं तीनों मीडिया संस्थानों के वेब पेज का लिंक दे रहा हूं. आप भी देखिए..

http://abpnews.abplive.in/incoming/2014/03/12/article276324.ece/कैसे-पोर्न-स्टार-बनीं-सनी-लिय#.UyAKsz-SzTp

http://timesofindia.indiatimes.com/nri/other-news/Sunny-Leone-II-Porn-debutante-doing-adult-films-to-fund-college-education-is-half-Indian/articleshow/31859834.cms

http://navbharattimes.indiatimes.com/world/america/welcome-home-daddy-im-a-porn-star/articleshow/31864152.cms

पत्रकार नदीम एस. अख्तर के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...