साधना न्यूज छत्तीसगढ़ में इन दिनों नए नए पोस्ट बनाए जा रहे हैं… छत्तीसगढ़ के ब्यूरो चीफ के पद पर आसीन संजय शेखर के उपर कल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और सीसीएन चैनल के संपादक अनिल पुसदकर को बैठा दिया गया है… अनिल पुसदकर अब साधना न्यूज चैनल के स्टेट ब्यूरो हेड होंगे…
यह फैसला तब लिया गया जब एक दिन पहले ही साधना न्यूज ने 'अचीवर अवार्ड' नाम से रायपुर में एक बड़े प्रोग्राम का आयोजन किया था. इस प्रोग्राम में प्रदेश की राजनीति से जुड़े बड़े नेता शामिल हुए थे… इससे पहले साधना न्यूज मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में मार्केटिंग हेड के तौर पर नितिन चौबे को लाया गया था…
संजय शेखर का कद अनिल पुसदकर के आ जाने के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर का हो गया है… कहा जा सकता है कि संजय शेखर जो 2008 से साधना छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख थे, उन्हें अब अनिल पुसदरकर के हुक्म की तामील करनी होगी… बीते 6 महीनों में तीन रिपोर्टरों ने साधना न्यूज का साथ छोड़ दिया है… आज से एक साल पहले तक प्रदेश की सबसे युवा ब्यूरो की टीम माने जानी वाली साधना न्यूज की टीम बिखर चुकी है… सबसे पहले क्राइम रिपोर्टिंग करने वाले ओपी तिवारी ने साधना न्यूज का साथ छोड़ा…
इसके बाद युवा रिपोर्टर देवेश तिवारी साधना न्यूज को छोड़कर भास्कर डॉट काम से जुड़ गए और इन दिनों जी न्यूज मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में काम कर रहे हैं… राजनीति की रीढ़ और अपने दमदार परफार्मेंस से लोहा मनवाने वाले अभीषेक झा ने भी 5 महीने पहले साधना न्यूज का साथ छोड़ दिया… उन्होंने भी जी न्यूज मध्यप्रदेश का दामन थाम लिया…
संजय शेखर की टीम के मजबूत और अनुभवी कैमरामैन संजीव सिन्हा ने भी दो महीने पहले साधना न्यूज छोड़कर आईबीसी न्यूज के स्टूडियो में ज्वाइन कर लिया है… अब साधना न्यूज छत्तीसगढ़ की कमान अनिल पुसदकर के हाथों में है… उनकी टीम में संजय शेखर, आर के गांधी, राकेश पाण्डेय और आरके सिंह शामिल हैं… सूत्र कहते हैं कि चुनावी साल के मद्देनजर अच्छी राजनीतिक पकड़ और दमदारी के चलते अनिल पुसदकर को स्टेट ब्यूरो हेड बनाया गया है…





