कानपुर के साथियों से अपील है कि वे जरा काकादेव थाने जाकर पता करें कि दैनिक जागरण के किस किस कर्मचारियों के खिलाफ एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है. ये महिला भी पहले दैनिक जागरण में ही हुआ करती थीं. इन्होंने यौन शोषण का आरोप कई जागरणकर्मियों पर लगाया और कई जगह इसकी शिकायत की. पर जागरण के भौकाल के कारण कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई. आखिरकार उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट के आदेश पर काकादेव थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है.
इस मामले के जांच अधिकारी द्रविड़ कुमार बनाए गए हैं. इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के लिए कई दिनों से दैनिक जागरण के कानपुर आफिस पुलिस जा रही है. आज भी पुलिस गई थी. उधर, जागरण वाले पीड़ित महिला पर समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं. साथ ही महिला को धमकी भी दी जा रही है. भड़ास4मीडिया से बातचीत में पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने डर के मारे कहीं आना जाना बंद कर दिया है क्योंकि दैनिक जागरण वाले उन्हें धमका रहे हैं. उन्होंने आशंका व्यक्ति की कि ये बड़े लोग हैं, कुछ भी करा सकते हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






