Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कांग्रेस का ‘आप’ को बिना शर्त समर्थन, राज्यपाल को भेजी चिठ्ठी

आज दिल्ली में सरकार गठन करने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा करके गेंद आप के पाले में डाल दी है. इस सम्बन्ध में पार्टी की तरफ से दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को आधिकारिक रूप से चिठ्ठी भेज दी गई है. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है.
आज दिल्ली में सरकार गठन करने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा करके गेंद आप के पाले में डाल दी है. इस सम्बन्ध में पार्टी की तरफ से दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को आधिकारिक रूप से चिठ्ठी भेज दी गई है. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है.
 
गौरतलब है कि भाजपा के द्वारा सरकार बनाने से इंकार के बाद राज्यपाल ने दूसरे सबसे बड़े दल 'आप' को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है. आज अरविन्द केजरीवाल राज्यपाल से मिलकर स्थिति स्पष्ट करने वाले हैं. दिल्ली विधानसभा में आप के 28 जबकि कांग्रेस के आठ विधायक हैं. अगर आम आदमी पार्टी कांग्रेस का समर्थन ले लेती है तो उसके पास बहुमत के लिए जरूरी 36 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो जायेगा.
 
हालांकि अभी आप ने कांग्रेस के समर्थन पर कोई रुख साफ नहीं किया है. पार्टी के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा है कि पार्टी को राज्यपाल की तरफ से सरकार बनाने का प्रस्ताव मिला है और राज्यपाल ने चर्चा के लिए केजरीवाल को बुलाया है. तबीयत खराब होने बावजूद अरविन्द केजरीवाल आज उनसे मिलकर स्थिति स्पष्ट करेंगे. जो भी निर्णय होगा वह राज्यपाल से मिलने के बाद ही बताया जायेगा.
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...