श्री काटजू चाचा, सादर प्रणाम, पेड न्यूज के खिलाफ आपका जेहाद जायज है, आप सही लड़ रहे हैं। मैं प्रशंसक हूं आपका। और ताजा शिकार भी हूं पेड न्यूज के धंधेबाजों का। नीचे दो लिंक हैं, जिनका खुलासा मैंने किया है, साथ ही उन्हें नोटिस भी भेजी है। यह नोटिस मैं मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सूचना सचिवों, निदेशकों के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी भेज रहा हूं। ताकि वे ऐसे धंधेबाजों से परिचित हों और सावधान रहें- अगर चाहें तो।
आपको इसलिए भेज रहा हूं ताकि भारतीय प्रेस परिषद के पुरोधा को भी बता दिया जाए कि पेडन्यूज के धंधेबाज आखिर क्या-क्या गुल खिला रहे हैं। कैमरा इसलिए फिलहाल जब्त कर रखा है ताकि वे एक तो मेरा भुगतान कर दें और दूसरा यह कि भविष्य में कोई भी धंधेबाज यह जान ले कि उसकी घिनौनी हरकतों का जवाब देने की शुरूआत इस तरह भी हो चुकी है। और कुछ नहीं। बस, आपका आशीर्वाद चाहिए।
http://bhadas4media.com/print/662-2011-11-25-08-26-41.html
http://bhadas4media.com/print/663-2011-11-25-08-36-01.html
आपका
कुमार सौवीर
लो, मैं फिर हो गया बेरोजगार।
अब स्वतंत्र पत्रकार हूं और आजादी की एक नयी लेकिन बेहतरीन सुबह का साक्षी भी।
जाहिर है, अब फिर कुछ दिन मौज में गुजरेंगे।
मौका मिले तो आप भी आइये। पता है:-
एमआईजी-3, सेक्टर-ई
आंचलिक विज्ञान केंद्र के ठीक पीछे
अलीगंज, लखनऊ-226024
फोन:- 09415302520
मेल:- [email protected]





