खबर है कि कानपुर में क्रिकेट मैच देखने हिंदुस्तान के सीईओ राजीव वर्मा और संपादक शशि शेखर भी पहुंच रहे हैं. मैच देखने के बाद ये लोग हिंदुस्तान, कानपुर संस्करण की समीक्षा भी करेंगे. चर्चा है कि स्थानीय संपादक दिनेश पाठक के नेतृत्व में हिंदुस्तान, कानपुर एडिशन के लगातार पतन के कारण प्रबंधन खुश नहीं है.
अखबार का प्रसार कानपुर में काफी गिर चुका है. साथ ही कंटेंट के मामले में भी अखबार बाकी अखबारों से कमजोर साबित हो रहा है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां कुछ फेरबदल हो सकता है. हिंदुस्तान, कानपुर का आफिस भी अब नई जगह शिफ्ट होने वाला है. स्टाक एक्सचेंज के पास नया आफिस लिया गया है. आफिस शिफ्टिंग के काम को भी अंजाम देने की तैयारी चल रही है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





