Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कार्तिकेय, प्रियंका, अनुरोध, निखिल, अनूप, हितेश, कौशल, अभिनव समेत कइयों ने टीवी टुडे ग्रुप छोड़ा

खबर है कि टीवी टुडे ग्रुप के चैनल आजतक से कार्तिकेय शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उनकी रिफत जावेद से खटपट चल रही थी. चर्चा है कि कार्तिकेय न्यूजएक्स चैनल ज्वाइन कर रहे हैं, बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर. एक अन्य जानकारी के मुताबिक दिल्ली आजतक की रिपोर्टर प्रियंका कांडपाल ने रिजाइन कर दिया है. वो इंडिया टीवी में ज्वाइन कर रही हैं. माना जा रहा है कि नकवी जी इंडिया टीवी को मजबूत करने के लिए टीवी टुडे ग्रुप के लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं.

खबर है कि टीवी टुडे ग्रुप के चैनल आजतक से कार्तिकेय शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उनकी रिफत जावेद से खटपट चल रही थी. चर्चा है कि कार्तिकेय न्यूजएक्स चैनल ज्वाइन कर रहे हैं, बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर. एक अन्य जानकारी के मुताबिक दिल्ली आजतक की रिपोर्टर प्रियंका कांडपाल ने रिजाइन कर दिया है. वो इंडिया टीवी में ज्वाइन कर रही हैं. माना जा रहा है कि नकवी जी इंडिया टीवी को मजबूत करने के लिए टीवी टुडे ग्रुप के लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं.

आजतक के एसाइनमेंट डेस्क से भी आजकल नौकरी छोड़ने की होड़ है. टीवीटीएमआई स्टूडेंट अनुरोध कुमार ने इस्तीफा देकर न्यूजएक्स जाने का फैसला किया है. वे एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम करेंगे. इनके जाने के कुछ ही दिनों बाद एसाइनमेंट से निखिल राठौर ने इस्तीफा देकर न्यूज एक्स में प्रोड्यूसर के रूप में जाने का फैसला किया. सुनने में आया है कि इनके पीछे पीछे एसाइनमेंट से तीन चार और इस्तीफे हुए. छोड़ने वालों में पुष्पेंद्र कुमार, अरुणोदय प्रकाश, सचिन सिंह और डिप्टी ईपी अनूप सिन्हा का नाम आ रहा है. बताया जाता है कि अनूप सिन्हा की भी रिफत जावेद से भिड़ंत हुई जिसके कारण उन्होंने छोड़ने का फैसला लिया.

सूत्रों का कहना है कि संजय ब्रागटा की अपने अधीनस्थों से नहीं बन रही है. हितेश जिंदल जो काफी सालों से दिल्ली आजतक में काम कर रहे थे, ने संजय से हुई लड़ाई के बाद रिजाइन कर दिया. आईआईएमसी पासआउट कौशल ने भी दिल्ली आजतक से रिजाइन दे दिया. सुनने में आ रहा है कि संजय ब्रागटा ने इनका जीना हराम कर रखा था. कुछ दिन पहले अभिनव त्रिपाठी ने भी दिल्ली आजतक छोड़ न्यूज24 का दामन थामा.

उपरोक्त जानकारियां भड़ास4मीडिया को अपने अंदरुनी सूत्रों के हवाले से मिली है. संभव है, कुछ तथ्य दाएं बाएं या उपर नीचे हो रहे हों. इसे ठीक कराने के लिए या अपनी बात / रिएक्शन भड़ास तक पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल कर दें.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...