Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

बनारस

काशी में पत्रकार की गोली मारकर हत्‍या

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने आरटीओ के पास रविवार की रात बदमाशों ने 38 वर्षीय युवक भावेश पाण्डेय की गोली मारकर हत्या कर दी। भावेश के सिर व पीठ में तीन गोली लगी थी। परिवारजन व पुलिस कर्मी भावेश को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में भावेश के परिवारजनों और जानने वालों की भीड़ उमड़ने लगी और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। इनका आरोप था कि भावेश पर खतरा था, इसकी सूचना एसओ सारनाथ को दे दी गई थी, बावजूद इसके उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने आरटीओ के पास रविवार की रात बदमाशों ने 38 वर्षीय युवक भावेश पाण्डेय की गोली मारकर हत्या कर दी। भावेश के सिर व पीठ में तीन गोली लगी थी। परिवारजन व पुलिस कर्मी भावेश को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में भावेश के परिवारजनों और जानने वालों की भीड़ उमड़ने लगी और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। इनका आरोप था कि भावेश पर खतरा था, इसकी सूचना एसओ सारनाथ को दे दी गई थी, बावजूद इसके उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर पुलिस के मुताबिक भावेश जमीन का धंधा करने के साथ दिल्ली की एक पत्रिका के लिए भी काम करते थे। भावेश का सेंट्रल जेल के सिपाही जैनेन्द्र पाण्डेय से सात बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले दिनों जमीन पर बनाई गई चहारदीवारी गिरा दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक यह जमीन भावेश की मां ने पिछले दिनों किसी को बेच दी थी लेकिन बैनामा नहीं हुआ था। इसी बीच जैनेंद्र ने उक्त जमीन खरीद ली लेकिन भावेश ने इससे कब्जा नहीं छोड़ा जिससे दोनों के बीच विवाद गहरा गया था। पुलिस ने घटना स्थल से नाइन एमएम के दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पत्रकार भावेश आशापुर के लोहियानगर स्थित अपने ननिहाल में रहते थे। परिजनों के मुताबिक भावेश रविवार की शाम कीनाराम स्थल से दर्शन कर लौट रहे थे। आशापुर चौराहे पर पहुंचने के बाद भावेश के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई और वह चंद्रा चौराहे से पहड़िया मार्ग पर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान पुराने संभागीय परिवहन कार्यालय के पास पहले से ही घात लगाये बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछे से भावेश पर एक गोली दागी। गोली लगते ही भावेश बाइक से सड़क पर गिर पड़े और उठकर गली में भागे लेकिन बदमाशों ने पीछाकर भावेश को दो गोली और मारी जिससे लहूलुहान होकर वह वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाश बाइक से भाग निकले।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...