Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कितने भी पुल टूट जाएं, इंसानों को इंसानों से जोड़ने वाले पुल कभी नहीं टूटते

Mayank Saxena : इस जगह न फोन काम कर रहे हैं…और न ही बिजली है…सड़कें बह चुकी हैं…बाहरी दुनिया से जोड़ने वाला एकमात्र पुल बह चुका है…न राशन बचा है और न दवाईयां…हमारी एक टीम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि इलाके के विजयनगर, गंगानगर और चंद्रपुरी इलाके में है…जान पर खेल कर ये टीम, बेहद मुश्किल सड़क से होते हुए, फिर पैदल एक कमज़ोर बचे पुल को पार कर के इस इलाके में आई, जहां पर सब बह चुका है और सड़की की जगह एक खाई बची है.

Mayank Saxena : इस जगह न फोन काम कर रहे हैं…और न ही बिजली है…सड़कें बह चुकी हैं…बाहरी दुनिया से जोड़ने वाला एकमात्र पुल बह चुका है…न राशन बचा है और न दवाईयां…हमारी एक टीम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि इलाके के विजयनगर, गंगानगर और चंद्रपुरी इलाके में है…जान पर खेल कर ये टीम, बेहद मुश्किल सड़क से होते हुए, फिर पैदल एक कमज़ोर बचे पुल को पार कर के इस इलाके में आई, जहां पर सब बह चुका है और सड़की की जगह एक खाई बची है.

मंदाकिनी नदी सिल्ट जमने से अपने मूल् स्तर से भी 12 फुट ऊपर बह रही है…आस पास की सड़कें बह गई हैं…रास्तों में कहीं भूस्खलन है तो कहीं पेड़ गिरे हुए हैं…पूरा इलाका तबाह है…दुनिया से सड़क सम्पर्क टूट जाने के कारण राशन या अन्य सामान नहीं आ सकता है…मैं इस समय एल एंड टी के हाइड्रोलिक प्रोजेक्ट के दफ्तर के स्टोर में हूं…पूरा प्रोजेक्ट बह गया है…पावर हाउस भी…सिर्फ ये स्टोर बचा है और एक टनल…खतरा बरकरार है…पावर प्रोजेक्ट 2 साल पीछे चला गया है और ये इलाका 50 साल पीछे.

यहां मदद की बहुत ज़रूरत है…राशन की भी…दवाईयों की भी…और श्रमदान की भी…क्या बूंद की टीम्स तैयार हैं…जान का खतरा भी हो सकता है…फिलहाल मैं, Aj Singh , Gaurav Gupta और Nitish Singh यहां पहुंचे हैं…यहां आने के लिए पुल पैदल पार कर के हमको पहाड़ पर खड़ी और टेढ़ी चढ़ाई करनी पड़ी…आप आएंगे तो लोगों की मदद होगी…राशन चाहिए…दवाएं भी…सरकार, आर्मी, आईटीबीपी यहां अभी किसी ने काम शुरु नहीं किया है… Ila Joshi समेत बाकी टीम भी यहां पहुंच रही है…उसी टूटे हुए पुल से…उसी पहाड़ से… लेकिन हम जानते हैं कि कितने भी रास्ते, कितने भी पुल टूट जाएं, इंसानों को इंसानों से जोड़ने वाले पुल कभी नहीं टूटते…तो आपका इंतज़ार रहेगा.

युवा पत्रकार मयंक सक्‍सेना के एफबी वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...