Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कीर्ति राणा को पहले वाधवानी अब मुकाती करने लगे थे अपमानित

: ये है कीर्ति राणा के दबंग दुनिया छोडऩे की कहानी : दंबग दुनिया में आने के तीन महीने बाद से ही किशोर वाधवानी के हाथों लगातार अपमानित हो रहे वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा ने दबंग दुनिया छोडऩे का फैसला दो कारणों से लिया है। वाधवानी राणा को लगातार अपमानित करने के साथ ही उनके खिलाफ षडयंत्र रचते ही रहते थे, लेकिन अब उनके द्वारा समूह संपादक व डायरेक्टर के रूप में लाये गये पंकज मुकाती ने भी कीर्ति राणा का अपमान शुरू कर दिया था। राणा द्वारा दबंग छोडऩे का ताजा कारण भी मुकाती व उनके बीच इलाहबाद कुंभ के कवरेज के मुद्दे पर टकराहट होना बताया जा रहा है।

: ये है कीर्ति राणा के दबंग दुनिया छोडऩे की कहानी : दंबग दुनिया में आने के तीन महीने बाद से ही किशोर वाधवानी के हाथों लगातार अपमानित हो रहे वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा ने दबंग दुनिया छोडऩे का फैसला दो कारणों से लिया है। वाधवानी राणा को लगातार अपमानित करने के साथ ही उनके खिलाफ षडयंत्र रचते ही रहते थे, लेकिन अब उनके द्वारा समूह संपादक व डायरेक्टर के रूप में लाये गये पंकज मुकाती ने भी कीर्ति राणा का अपमान शुरू कर दिया था। राणा द्वारा दबंग छोडऩे का ताजा कारण भी मुकाती व उनके बीच इलाहबाद कुंभ के कवरेज के मुद्दे पर टकराहट होना बताया जा रहा है।

अमर उजाला के इलाहाबाद संपादक के रूप में काम कर चुके मुकाती ने कुछ दिन पहले राणा की बिना जानकारी के भोपाल में काम कर रहे दंबग के एक रिपोर्टर अमित देशमुख को ताबड़तोड़ इलाहबाद जाकर कुंभ का कवरेज करने को कहा। राणा ने संपादक की हैसियत से इस पर कड़ी आपत्ति जताई और वाधवानी के सामने पूरी स्थिति रखते हुए कहा कि ऐसे समय में जब कुंभ शुरू हो चुका है किसी रिपोर्टर को वहां भेजने का कोई औचित्य नहीं है। वाधवानी ने उनकी बात से सहमति जताते हुए देशमुख को इलाहबाद नहीं भेजने को कहा और राणा से कहा कि वे बड़े खर्च पर कुंभ के कवरेज के बजाय अपने स्रोतों से रोज एक पन्ने पर कुंभ के समाचार व फोटो प्रकाशित करवाये।

वाधवानी व राणा के बीच हुई इस सहमति से मुकाती खिन्न हो गए और उन्होंने दो दिन पहले राणा को फोन पर बेहद आपत्तिजनक लहजे में बात की और कहा कि आपने यह निर्णय किससे पूछकर लिया। राणा ने वाधवानी की जानकारी में सब तय होने की बात कही और इस बात पर भी आपत्ति दर्ज करवायी कि भोपाल एडिशन के एक रिपोर्टर को उनकी जानकारी के बिना आखिर कैसे इलाहबाद भेजने का फैसला ले लिया गया। मुकाती उनकी बातों से सहमत नहीं थे।

इसी दौरान मुकाती कुछ ऐसे शब्द बोल बैठे जिससे राणा ने खुद को अपमानित महसूस किया और चर्चा खत्म होने के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने अपना इस्तीफा एक महीने के नोटिस पीरियड के साथ वाधवानी को भेज दिया। अब वाधवानी राणा की मान मनौव्वल में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि वे किसी भी हालत में राणा को खोना नहीं चाहते। बड़े लोगों को उंची तनख्वाह पर अपने संस्थान से जोड़ने तथा बाद में अपमानित करने के लिए कुख्यात हो चुके वाधवानी राणा के इस्तीफा के बाद मुकाती से भी बहुत नाराज है।

उपरोक्त बातें मेल के जरिए भड़ास को प्राप्त हुई हैं. अगर इस पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह अपनी बात [email protected] पर मेल से भेज सकता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...