Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

कुमार विश्वास ने इंडिया न्यूज, विनोद शर्मा, दीपक चौरसिया की ऐसी-तैसी कर दी

मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने इंडिया न्यूज चैनल पर आम आदमी पार्टी विरोधी स्टिंग आपरेशन और लाइव डिबेट के प्रसारण के दौरान इंडिया न्यूज चैनल, इसके कांग्रेसी मालिक विनोद शर्मा और एडिटर दीपक चौरसिया की जमकर 'आरती' उतारी. कुमार विश्वास ने इंडिया न्यूज चैनल के मालिक विनोद शर्मा के कांग्रेसी होने का जिक्र करते हुए बताया कि दीपक चौरसिया और इंडिया न्यूज शुरू से ही कांग्रेस-भाजपा के एजेंडे को अपना कर आम आदमी पार्टी को नष्ट करने पर तुले हुए हैं.

मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने इंडिया न्यूज चैनल पर आम आदमी पार्टी विरोधी स्टिंग आपरेशन और लाइव डिबेट के प्रसारण के दौरान इंडिया न्यूज चैनल, इसके कांग्रेसी मालिक विनोद शर्मा और एडिटर दीपक चौरसिया की जमकर 'आरती' उतारी. कुमार विश्वास ने इंडिया न्यूज चैनल के मालिक विनोद शर्मा के कांग्रेसी होने का जिक्र करते हुए बताया कि दीपक चौरसिया और इंडिया न्यूज शुरू से ही कांग्रेस-भाजपा के एजेंडे को अपना कर आम आदमी पार्टी को नष्ट करने पर तुले हुए हैं.

कुमार विश्वास ने कथित स्टिंग आपरेशन को वाहियात और तथ्य रहित बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी चैनल इंडिया न्यूज और इसके भाजपा प्रेमी संपादक दीपक चौरसिया शुरू से ही आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेकर फर्जी व वाहियात प्रोग्राम, बहस चलाते दिखाते रहते हैं. ये चैनल कभी राबर्ट बढ़ेरा के करप्शन व खुलासे पर बात नहीं करता. इस चैनल का एकमात्र एजेंडा टीआरपी पाना है और टीआरपी के लिए ये लोग किसी का भी मीडिया ट्रायल कर सकते हैं. कुमार विश्वास ने दीपक चौरसिया की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाया. दिल्ली से लेकर भोपाल-इंदौर तक में दीपक चौरसिया के ढेर सारी संपत्तियों की बात बताई.

इस पर रक्षात्मक होते हुए दीपक चौरसिया ने कुमार विश्वास को उनकी संपत्ति खुलासे की चुनौती दी. इस बहस के दौरान इंडिया न्यूज पर जब कुमार विश्वास का लाइव फोनो चल रहा था तो उसी दौरान कुमार विश्वास से फोन पर ही सवाल पूछने के लिए दीपक चौरसिया अवतरित हुए. अपनी लड़खड़ाती-सी शराबी वाली आवाज में दीपक चौरसिया ने बेहद मूर्खतापूर्ण व इरिटेटवि सवाल करने शुरू कर दिए.

इस पर कुमार विश्वास को मौका मिल गया और उन्होंने तड़ातड़ विनोद शर्मा से लेकर, इंडिया न्यूज और दीपक चौरसिया तक की कुंडली का जिक्र करना शुरू कर दिया. जब दीपक खुद घिर गए तो उन्होंने सवाल पूछने के काम में अनुरंजन झा को लगा दिया. बस, इसी से यह साबित हो गया कि दीपक चौरसिया ने ही आम आदमी पार्टी वालों का स्टिंग करवाया है और इसके लिए अनुरंजन झा को आगे कर दिया. इंडिया न्यूज पर इस दौरान लगातार टिकर व हेडिंग में ऐसे ऐसे शब्द चलते रहे जिससे जाहिर होता रहा कि यह चैनल पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ नकारात्मक कंपेन चला रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...