Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

केजरीवाल ने कुछ मीडिया वालों को भ्रष्ट और पैसा खाया हुआ बताया (देखें वीडियो)

Yashwant Singh : हजारों आटो वाले गवाही दे रहे हैं कि दिल्ली पुलिस के लोग अब उनसे पैसे नहीं लेते… हजारों आटो वाले गवाही दे रहे हैं कि दिल्ली में काफी कुछ सुधार हुआ है… यकीन न हो तो नीचे दिया गया वीडियो लिंक देखिए… इस भाषण को देखेंगे तो मेरी तरह आपको भी अरविंद केजरीवाल का अंदाज पसंद आएगा… अरविंद ने कांग्रेस, भाजपा और कुछ करप्ट मीडिया वालों की जमकर खबर ली है… अगर आपने आटो ड्राइवरों की रैली में अरविंद केजरीवाल का पूरा भाषण नहीं सुना है तो आपने काफी कुछ मिस किया है…

Yashwant Singh : हजारों आटो वाले गवाही दे रहे हैं कि दिल्ली पुलिस के लोग अब उनसे पैसे नहीं लेते… हजारों आटो वाले गवाही दे रहे हैं कि दिल्ली में काफी कुछ सुधार हुआ है… यकीन न हो तो नीचे दिया गया वीडियो लिंक देखिए… इस भाषण को देखेंगे तो मेरी तरह आपको भी अरविंद केजरीवाल का अंदाज पसंद आएगा… अरविंद ने कांग्रेस, भाजपा और कुछ करप्ट मीडिया वालों की जमकर खबर ली है… अगर आपने आटो ड्राइवरों की रैली में अरविंद केजरीवाल का पूरा भाषण नहीं सुना है तो आपने काफी कुछ मिस किया है…

नीचे जो वीडियो लिंक दिया गया है, उसमें सिर्फ आधा ही भाषण है. पर इसी से आप जान सकते हैं कि अरविंद केजरीवाल नामक प्राणी ने राजनीति को नए दौर में लाने का जोरदार काम तो कर ही दिया है… वो पुरानी और पिटी स्टाइल, पिटे तरीके, पिटे ढर्रे को बाकी पार्टियों व बाकी नेताओं ने नहीं बदला तो जनता उन्हें कूड़ेदान में पटक देगी, ये तय है… इसलिए हे भाजपाइयों, हे कांग्रेसियों, हे कम्युनिस्टों… केजरीवाल को गरियाने से ज्यादा खुद को अपग्रेड और माडर्न बनाने में ध्यान लगाओ क्योंकि केजरीवाल ने समोसे के साथ अगर चटनी ज्यादा खा लिया (जैसा कि खुद इस भाषण में केजरीवाल ने कहा है ) तो उसकी निंदा करने की जगह अपना ध्यान बढ़िया व सस्ता समोसा तलने और जनता को कम दाम में खिलाने पर लगाएं… जै जै…

लिंक ये है.. https://www.youtube.com/watch?v=-7hw5yjm-e8

अरे हां, एक आखिरी बात… कि मीडिया के जिस कुछ हिस्से को अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्ट और पेड बताया है, क्या उनमें से सबसे प्रमुख दीपक चौरसिया और इसका चैनल 'इंडिया न्यूज' है? क्योंकि यही आदमी और यही चैनल लगातार अरविंद केजरीवाल विरोधी अभियान चलाए है और निगेटिव कंपेन के नाम पर कुछ भी केजरीवाल के खिलाफ दिखा रहा है… इसी कारण एक मीडिया वेबसाइट मीडिया क्रूक्स डाट काम ने दीपक चौरसिया को साल का सबसे घटिया पत्रकार चुना है… (लिंक ये है: http://bhadas4media.com/print/17594-media-crooks-poll-deepak.html ) याद होगा आपको जब दीपक चौरसिया और इसके चैनल इंडिया न्यूज ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिर्फ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का एक प्रायोजित स्टिंग किया… स्टिंग के टेप को तोड़, मरोड़, टेंपर करके दिखाया…

अरे भाई, अगर सच में बड़का पत्रकार होते तो सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का स्टिंग करते.. पर अगर कांग्रेस और भाजपा से भारी माल आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए मिला हो तो फिर तो पत्रकारिता की आंख पर टर्नओवर की पट्टी चढ़ ही जाती है… यही कारण है कि कांग्रेस और भाजपा से मिले माल रूपी नमक का कर्ज अदा करने के लिए दीपक चौरसिया और इंडिया न्यूज चैनल लगातार आम आदमी पार्टी के खिलाफ कुप्रचार व दुष्प्रचार अभियान चलाए हुए है… चलाए रहो भैया… भरोसा बनते बनते बनता है और लेकिन खत्म होने में वक्त नहीं लगता…

फिर से जै जै…

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से. यशवंत को फेसबुक पर लाइक करने के लिए https://www.facebook.com/yashwant.bhadas4media पर क्लिक करें.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...