Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

कोलकाता की पत्रिका साहित्यनामा मुंबई में लोकार्पित

मुंबई : कोलकाता की हिंदी मासिक पत्रिका "सदीनामा" द्वारा प्रकाशित "साहित्यनामा-11" नामक साहित्य विशेषांक का लोकार्पण व काव्य गोष्ठी का आयोजन पिछले दिनों चर्नी रोड स्थित हिन्दुस्तानी प्रचार सभा की ओर से किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशीला गुप्ता ने साहित्यनामा का लोकार्पण किया और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने साहित्यनामा के माध्यम से हिंदी साहित्य का प्रचार प्रसार कोलकाता के साथ ही देश के अन्य भागों में करने के लिए पत्रिका के संपादक जितेंद्र जितांशु को बधाई दी।

पत्रिका के संपादक जितेंद्र जितांशु ने कहा कि वे उन सभी लेखकों, कवियों को अपनी पत्रिका के माध्यम से लेखन का अवसर प्रदान करना चाहते हैं जो बड़ी पत्रिकाओं में प्रकाशित होने से वंचित रह जाते हैं। जितेंद्र जितांशु ने कहा कि साहित्यनामा में देशभर के रचनाकारों को स्थान दिया गया है और यह विशेषांक पिछले दो सालों से प्रकाशित किया जा रहा है। उन्होंने साहित्यनामा-2012 के लिए रचनाकारों से रचनानएं आमंत्रित की हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कवि आलोक भट्टाचार्य, हस्तीमल हस्ती, देवमणि पाण्डेय, सागर त्रिपाठी, हृदयेश मयंक, कुतुबनुमा पत्रिका की संपादिका डॉ. राजम नटराजन, रास बिहारी पांडेय, खन्ना मुजफ्फरपुरी, सिब्बन बैजी, जे.पी.वघेल, कमलेश बख्शी ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में अनेक पत्रकार, साहित्यकार व कविगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सागर त्रिपाठी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन पत्रकारिता कोश के संपादक आफताब आलम ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...