Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

क्या ‘जागरण’ इस खबर का मतलब समझता है?

मीडिया और अंधराष्ट्रवादी तत्व अपने निहित स्वार्थों और संकीर्ण राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए युद्धोन्माद फैलाने में लगे हुए हैं. ‘दैनिक जागरण’ की एक खबर का शीर्षक है : “बस एक बटन दबा और पाकिस्तान तबाह.” क्या ‘जागरण’ इस खबर का मतलब समझता है? यह गिनने का क्या मतलब है कि भारत के पास २०० परमाणु बम हैं और पाकिस्तान के पास ५० परमाणु हैं? क्या परमाणु युद्ध के मायने वह जानता है और क्या परमाणु युद्ध में कोई विजेता होगा?

मीडिया और अंधराष्ट्रवादी तत्व अपने निहित स्वार्थों और संकीर्ण राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए युद्धोन्माद फैलाने में लगे हुए हैं. ‘दैनिक जागरण’ की एक खबर का शीर्षक है : “बस एक बटन दबा और पाकिस्तान तबाह.” क्या ‘जागरण’ इस खबर का मतलब समझता है? यह गिनने का क्या मतलब है कि भारत के पास २०० परमाणु बम हैं और पाकिस्तान के पास ५० परमाणु हैं? क्या परमाणु युद्ध के मायने वह जानता है और क्या परमाणु युद्ध में कोई विजेता होगा?

ये है जागरण की पूरी खबर…

बस एक बटन दबा और पाकिस्तान तबाह

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सैनिकों ने जिस तरह भारतीय सीमा में घुसकर दो सैनिकों के सिर काट दिए उसके लिए बर्बर, दुर्दात, जघन्य जैसे शब्द भी छोटे हैं। पाकिस्तान का दुस्साहस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले पांच महीने में उसने 26 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इसके मद्देनजर भारत को अपना ढुलमुल रवैया छोड़कर कोई कड़ा कदम उठाना ही होगा। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद ऐसा महसूस किया जा रहा था कि दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति आ सकती है, लेकिन भारतीय हुक्मरानों की कमजोर राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण यह टल गया। अब जब दो-तीन साल की तनातनी के बाद माहौल सामान्य हो रहा था तब ऐसे समय में पाकिस्तानी सेना के एक और बर्बर कृत्य ने दोनों देशों के बीच कड़वाहट बढ़ा दी है।

संसद पर हमला, मुंबई हमला और अब ताजा घटना पर जनता का रोष खत्म होता नहीं दिख रहा है। बेशक हम युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन यदि ऐसी परिस्थिति आई तो हम कितने तैयार हैं, आइए करते हैं दोनों देशों की सैन्य शक्तियों की तुलना-

-जहां तक थल सेना की बात है तो भारत के पास 13 लाख सैनिक हैं जबकि पाकिस्तान के पास लगभग सात लाख थल सैनिक हैं। भारतीय वायुसेना के बेड़े में दुनिया की सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान मौजूद हैं। भारत के पास करीब 800 ऐसे विमान हैं जिनमें सुखोई, मिराज, मिग-21, मिग-27, मिग-29 और जगुआर शामिल हैं। पाकिस्तान के सिर्फ 400 लड़ाकू विमान हैं जिनमें चीनी एफ-7, अमेरिकी एफ-16 और मिराज शामिल हैं।

मिसाइलों के मामले में भारतीय सेना पाकिस्तान के मुकाबले काफी आगे है। भारतीय सेना के बेड़े में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल पृथ्वी, अग्नि, आकाश, ब्रह्मोस, त्रिशूल और नाग जैसी मिसाइलें हैं। पाकिस्तान के पास गौरी, शाहीन, गजनवी, हत्फ और बाबर मिसाइलें हैं। भारत के पास लगभग 200 परमाणु मिसाइलें हैं वहीं, पाकिस्तान के पास लगभग 50 के करीब परमाणु मिसाइलें हैं। भारत के बेड़े में ब्रह्मोस की तकनीक सबसे आधुनिक है और इसे 5 मिनट में दागने के लिए तैयार किया जा सकता है।

इसके साथ ही भारत के पास 27 युद्ध पोत हैं जबकि पाकिस्तान के सिर्फ आठ युद्धपोत हैं। वहीं पनडुब्बी के मामले में भी भारत पाकिस्तान से आगे है। भारत के पास 16 पनडुब्बी हैं तो पाकिस्तान के पास सिर्फ 10 पनडुब्बी। जहां तक परमाणु हथियारों की बात है तो भारत के साथ लगभग 90 परमाणु हथियार हैं वहीं, पाक सेना के पास 50 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

भारत के परमाणु मिसाइल की जद में पूरा पाकिस्तान आता है। भारत की अग्नि-1 से 5 तक मिसाइलें पांच हजार किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखते हैं जिसके जद में इस्लामाबाद तक आता है, जबकि पाकिस्तान गौरी-3 से अधिकतम 3000 किलोमीटर तक मार कर सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत ने इंटरसेप्टर मिसाइल तकनीक बना ली है। इसके तहत किसी मिसाइल को हवा में ही मारकर गिराया जा सकता है।

आईआईएमसी के शिक्षक Anand Pradhan के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...