Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

क्या मनोज मनु ओजस्वी पत्रकार हैं जिन्हें ‘पत्रकारिता-साहित्य सम्मान’ दिया जाना चाहिए?

मेरठ में हरी जोशी और ऋचा जोशी पति-पत्नी हैं और दोनों पत्रकार भी हैं. ऋचा जोशी उत्तर प्रदेशीय महिला मंच नामक संगठन चलाती हैं. ये लोग इस मंच के बैनर तले स्‍व. वेद अग्रवाल की स्‍मृति में हर साल 'पत्रकारिता-साहित्‍य सम्‍मान' देते हैं. पिछले साल रवीश कुमार को दिया गया. उसके पहले आलोक श्रीवास्तव को दिया गया. एनडीटीवी वाले रवीश वाकई सम्मान देने लायक हैं. कवि और पत्रकार आलोक श्रीवास्तव भी सम्मान देने लायक हैं. पर इस बार ऋचा जोशी व हरी जोशी ने गड़बड़ कर दिया है.

मेरठ में हरी जोशी और ऋचा जोशी पति-पत्नी हैं और दोनों पत्रकार भी हैं. ऋचा जोशी उत्तर प्रदेशीय महिला मंच नामक संगठन चलाती हैं. ये लोग इस मंच के बैनर तले स्‍व. वेद अग्रवाल की स्‍मृति में हर साल 'पत्रकारिता-साहित्‍य सम्‍मान' देते हैं. पिछले साल रवीश कुमार को दिया गया. उसके पहले आलोक श्रीवास्तव को दिया गया. एनडीटीवी वाले रवीश वाकई सम्मान देने लायक हैं. कवि और पत्रकार आलोक श्रीवास्तव भी सम्मान देने लायक हैं. पर इस बार ऋचा जोशी व हरी जोशी ने गड़बड़ कर दिया है.

इन लोगों ने मनोज मनु को पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है. मनोज मनु सहारा में हैं. उनकी जाने किस प्रतिभा से जोशी दंपति इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्हें महान पत्रकार घोषित कर एवार्ड देने की घोषणा कर दी है. चलिए, जोशी दंपति ने मनोज मनु को महान कहा है तो हम सब भी महान मान लेते हैं. ये रही जोशी दंपति की तरफ से भेजी गई प्रेस रिलीज….


    स्‍व0 वेद अग्रवाल स्‍मृति 'साहित्‍य-पत्रकारिता सम्‍मान-2012 मनोज मनु को

मेरठ। उत्‍तर प्रदेशीय महिला मंच ने अपने संस्‍थापक स्‍व. वेद अग्रवाल की स्‍मृति में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले 'पत्रकारिता-साहित्‍य सम्‍मान-2012' देश के जाने-माने युवा पत्रकार मनोज मनु को देने की घोषणा की है। हिंदी की इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता में मनोज मनु बड़ी तेजी से अपनी जगह बना चुका नाम है। आजकल सहारा न्यूज के प्राइम टाइम की एंकरिंग के साथ ही वो सहारा समय

नेशनल और सहारा समय मध्‍य प्रदेश/छत्‍तीसगढ़ के चैनल हेड हैं। उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए वह सहारा समय उत्‍तर प्रदेश के सलाहकार रहे हैं।

मनोज मनु ने अपनी शुरुआत ग्वालियर से एक कार्टूनिस्ट के तौर पर की। लेकिन धीरे-धीरे उनको शब्दों की दुनिया रास आने लगी और रिपोर्टिंग में उतर गये। लंबे अरसे से सहारा समूह के साथ हैं और पत्रकारिता के हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता और काबिलियत को साबित कर रहे हैं। ओजस्‍वी पत्रकार रहे स्‍व. वेद अग्रवाल की स्‍मृति में दिए जाने वाला 'पत्रकारिता-साहित्‍य सम्‍मान' पिछले वर्ष एनडीटीवी के रवीश कुमार को दिया गया था। सम्‍मान समिति के निर्णय के बाद मंच की अध्‍यक्ष डा. अर्चना जैन और महासचिव ऋचा जोशी ने इस सम्‍मान की आधिकारिक घोषणा की। उन्‍होंने सम्‍मान समिति का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि मंच के 27वें स्‍थापना दिवस समारोह में ये सम्‍मान प्रदान किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...