एक महीने पहले ही लांच हुए साईं प्रकाश टेली कम्युनिकेशन लिमिटेड के न्यूज चैनल खबर भारती में आतंरिक राजनीति तेज हो गई है. खबर है कि चैनल के सीईओ नाजिम नकवी की पत्नी ने अपना इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफा देने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि उनके इस्तीफे की पुष्टि नहीं हो पा रही है. बताया जा रहा है कि आपसी उठापटक के चलते ही ये इस्तीफा हुआ है.
दूसरी तरफ खबर भारती में कार्यरत अभिषेक कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर थे. अभिषेक ने अपनी नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू की है. अभिषेक को यहां भी एंकर बनाया गया है. अभिषेक स्टार के एंकर हंट कार्यक्रम में दिल्ली से विनर भी रह चुके हैं. जामिया से पत्रकारिता की शिक्षा लेने वाले अभिषेक ने इंटर्न के रूप में ई24 से भी जुड़े रहे हैं.






