Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

खाद्यान्‍न कालाबाजारी : कल्‍पतरु एक्‍सप्रेस का पत्रकार आया लपेटे में

: एसडीएम ने दिए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश : छापेमारी में 47 बोरी गेहूं बरामद : कांशीराम नगर। कासगंज क्षेत्र में जब से उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने कार्यभार सम्भाला है उस समय से राशन डीलरों एवं खाद्यान की कालाबाजारी करने वाले लोगों की शामत आ गयी है। नरेंद्र सिंह ने छापा मारकर 47 बोरी गेहूं बरामद किया है। इसमें जिस राशन डीलर का नाम सामने आया है वह कल्‍पतरु एक्‍सप्रेस का पत्रकार भी है। पत्रकार पुष्‍पेन्‍द्र सोनी रात से गायब हैं तथा अभी तक विभाग को आपूर्ति का कोई अभिलेख उपलबध नहीं कराया है, जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने पुष्‍पेंद्र सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश आपूर्ति विभाग को दे दिया है।

बताया जा रहा है कि कासगंज में कल्‍पतरु एक्‍सप्रेस के ब्‍यूरोचीफ के रूप में काम करने वाले पुष्‍पेंद्र सोनी राशन डीलर भी है। प्रशासन को खाद्यान्‍न में गड़बड़ी करने की काफी शिकायतें मिली थी। बताया जा रहा है कि एक सूचना के आधार पर एसडीएम नरेंद्र सिंह ने नरदई गेट स्थित सुनहरी चक्‍की पर छापा मारा तथा वहां से 47 बोरी गेहूं बरामद किया। सुनहरी चक्‍की संचालक का कहना है कि उसे एक अज्ञात व्‍यक्ति गेहूं बेच कर गया है। इस संदर्भ में एसडीएम का कहना है कि यह गेहूं अन्‍त्‍योदय राशन धारकों का है, जो पुष्‍पेंद्र सोनी द्वारा बेचा गया है। प्रशासन के प्रयास के बाद न तो पुष्‍पेंद्र सोनी उनसे मिला और ना ही अपना रिकार्ड दिखाया। इस संदर्भ में पुष्‍पेंद्र सोनी का पक्ष लेने का फोन किया गया परन्‍तु बात नहीं हो सकी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...