Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव में दिखा सियासी रंग, अनिल बने अध्‍यक्ष

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 23 मार्च को चुनाव सम्पन्न हुआ। एसोसिएशन के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर पिछले दो हफ्ते से पत्रकारों के बीच भारी गहमागहमी बनी हुई थी। चुनाव के लिए मतदान के पूर्व तक विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए जोड़ जुगत लगाते रहे। पत्रकारों के विभिन्न खेमे अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनाव की पूर्व संध्या तक शहर के विभिन्न होटलों में सियासी गणित में जुटे रहे। चुनाव को लेकर मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने राजनेताओं की तर्ज पर कई तरह के हथकंडे भी अपनाए।

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 23 मार्च को चुनाव सम्पन्न हुआ। एसोसिएशन के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर पिछले दो हफ्ते से पत्रकारों के बीच भारी गहमागहमी बनी हुई थी। चुनाव के लिए मतदान के पूर्व तक विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए जोड़ जुगत लगाते रहे। पत्रकारों के विभिन्न खेमे अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनाव की पूर्व संध्या तक शहर के विभिन्न होटलों में सियासी गणित में जुटे रहे। चुनाव को लेकर मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने राजनेताओं की तर्ज पर कई तरह के हथकंडे भी अपनाए। इस कवायद ने गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया। 23 मार्च दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ जिसमें कुल 50 वैध मत पड़े। मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राजेश दुबे और अनिल उपाध्याय के बीच कांटे का मुकाबला रहा। मतदान के दौरान अपने प्रत्‍याशी के समर्थन में हिन्दुस्तान, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरोचीफ समेत तमाम पत्रकारों की जमात अखिरी तक मतदाताओं से समर्थन की गुजारिश करती रही। लामबन्दी के इस माहौल में ही पड़े वोटों के मुताबिक अनिल उपाध्याय ने एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कुर्सी हथिया ली। अनिल उपाध्याय को 27 जबकि राजेश दुबे को 23 मत मिले। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलेश यादव को 29 एवं सूर्यवीर सिंह को 20 मत मिले, इस पद पर एक मत सादा मिला। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद गुप्ता को 29 तथा किशन को 21 मत मिले। एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, महामंत्री चन्द्र कुमार तिवारी, सहसचिव अजय शंकर तिवारी तथा आय-व्यय निरीक्षक प्रमोद कुमार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए है। एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी आर सी खरवार, गुलाब राय व अनिल कश्यप ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियो के जीत की घोषणा की। पत्रकारों के इस चुनाव पर जिला प्रशासन समेत विभिन्न दलों के नेताओं की भी नजर बनी रही। मतदान के दौरान जिला सूचना अधिकारी आर0बी0यादव समेत पत्रकारों की अच्छी खासी तादात मौजूद रही। इस दिलचस्प चुनाव के बाद भी जिले के मीडिया गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही और मीडिया से जुड़े लोग चुनाव को लेकर विश्लेषण और समीक्षा करते रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...