Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गैंगरेप की शिकार फोटोजर्नलिस्ट का ऑपरेशन, मानसिक आघात के कारण बात करने की हालत में नहीं

मुंबई : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला फोटो पत्रकार का शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया। यह जानकारी जसलोक अस्पताल के प्रवक्ता ने दी। पीड़िता का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महालक्ष्मी स्टेशन के निकट स्थित खाली पड़ी शक्ति मिल्स में पीड़िता के साथ गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मानसिक आघात के कारण वह अभी भी बात करने की हालत में नहीं है। प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया, ''गुरुवार रात से ही पीड़िता का इलाज जारी है। शुक्रवार को उसका एक छोटा सा ऑपरेशन किया गया और अब उसकी हालत में थोड़ा सुधार है और स्थिर है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करते हैं।''

एक अंग्रेजी पत्रिका में प्रशिक्षु फोटो पत्रकार के तौर पर काम कर रही पीडिम्ता और उसके पुरुष सहयोगी पर गुरुवार की देर शाम उस समय हमला किया गया जब वे वीरान शक्ति मिल्स परिसर की तस्वीर लेने गए थे। पांच लोगों ने उन्हें रोका और हमला करने के बाद कथित रूप से पुरुष सहयोगी को बांध दिया और महिला पत्रकार को सुनसान मिल परिसर में थोड़ी दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस को घटना की जानकारी दोनों के अस्पताल पहुंचने के बाद मिली। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी का दावा करते हुए मुंबई के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने कहा है कि अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। सिंह के मुताबिक 20 वर्ष के आसपास की उम्र के कई आरोपी वीरान मिल में बसेरा बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पीड़ितों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने और उनके परिवार को सभी संभव सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...