गौरव नौड़ियाल आगरा से प्रकाशित होने वाले कल्पतरू एक्सप्रेस में बतौर सब एडिटर अपनी अगली पारी शुरू करने जा रहे हैं. गौरव कई अखबारों-पत्रिकाओं में काम कर चुके हैं. गौरव ने गढ़वाल मंडल के मुख्यालय पौड़ी गढ़वाल से अपनी पत्रकारिता की शुरुवात की थी. गौरव नौड़ियाल के साथ उनके कालेज के साथी नवीन नेगी ने भी कल्पतरू एक्सप्रेस ज्वाइन किया है. नवीन अभी तक फ्रीलांस पत्रकारिता कर रहे थे.
अनुज शर्मा के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने सुभारती टीवी, मेरठ में बतौर सेल्स व मार्केटिंग हेड ज्वाइन किया है. अनुज सहारा समय, साधना समेत कई चैनलों में काम कर चुके हैं.
कानपुर नगर के पत्रकार हिमांशु दीक्षित ने लखनऊ से प्रकाशित अखबार र्निभीक केसरी में अपनी नयी पारी की शुरुआत की है. इससे पहले वे हमवतन में मण्डल ब्यूरो के पद पर थे.
कानपुर से ही एक अन्य खबर के मुताबिक विजय मिश्रा ने आई-नेक्स्ट अखबार के साथ नई पारी की शुरुआत की है. विजय इसके पहले दिल्ली में माइंडवर्क्स के साथ जुड़े हुए थे.
इंदौर से जानकारी मिली है कि साधना न्यूज़, इंदौर के नए न्यूज़ कोआर्डिनेटर हेमंत नागले बनाए गए हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






