वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भारद्वाज ने अग्निबाण के ग्रुप एडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तीन महीने पहले ही अग्निबाण को ज्वाइन किया था। अप्रैल में अख़बार की रीलांचिंग होनी थी। उनके छोड़ने से संस्थान को जोरदार झटका लगा है। इससे मध्यप्रदेश में प्रदेश टुडे के लिए एकमात्र चुनौती भी खत्म हो गई है। इन तीन महीनों में अख़बार के ले आउट और कंटेन्ट्स में जबरदस्त परिवर्तन आया था। भोपाल का जो एडिशन केवल चार हज़ार छपता था, वो अब ग्यारह हज़ार पर जा पहुंचा है।
श्री भारद्वाज ने प्रबंधन को एक महीने का नोटिस दे दिया है। उन्होने किन कारणों से अग्निबाण छोड़ा इसका पता नहीं चल सका है। वे कहाँ ज्वाइन करेंगे ये भी पता नहीं चल सका है। श्री भारद्वाज इससे पहले अमर उजाला नोएडा में समूह के एडिटर इनपुट थे। अमर उजाला और दैनिक भास्कर समूह में वे कई बडे पदों पर रह चुके हैं।






