घाटमपुर के इस्लामिया इंटर कालेज में चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में धड़ल्ले से जारी नकल का ५ जून बुधवार को दैनिक जागरण ने कवरेज किया। झुंड बना कर नकल सामग्री के साथ बैठे परीक्षार्थियों की फोटो खिंची, तो नलक माफिया और केंद्र व्यवस्थापकों में हड़कंप मच गया। पहले दैनिक जागरण संवाददाता को हर तरह से मैनेज करने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता हाथ न लगी, तो हिंदुस्तान और जनसंदेश टाइम्स के रिपोर्टरों को घास डाली गई।
दोनों अखबारों के रिपोर्टरों को परीक्षा केंद्र में बुला कर सम्मान किया गया और लिफाफे भेंट किए गए। तब प्रसन्न रिपोर्टरों ने नकल माफियाओं के मन मुताबिक खबरें प्रकाशित की, जिससे नकल माफिया तो प्रसन्न हुए, लेकिन घाटमपुर के पाठक असमंजस में दिखे। कई पाठकों ने तो हिंदुस्तान व जनसंदेश टाइम्स की प्रायोजित खबरें पढ़ कर अपना सिर ही पीट लिया। लोग इन खबरों पर थू थू करते नजर आए…। इन दोनों अखबारों के रिपोर्टरों ने सेवा शुल्क के बदले पत्रकारिता को ही बेच डाली। नीचे पढि़ए तीनों अखबारों में प्रकाशित खबरों को और अंदाजा लगाइए पत्रकारों तथा उनकी औकातों का….।

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर

जनसंदेश टाइम्स में प्रकाशित खबर
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





