Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चन्दौली में फर्जी पत्रकार व सीएमओ बनकर वसूली करते दो धराये

अब फर्जी पत्रकार जो लोग वसूली करने की सोचते हैं उनकी खैर नहीं है, पब्लिक सब जानने समझने लग गयी है. ऐसा ही हुआ जब चन्दौली में फर्जी पत्रकार और सीएमओ बनकर डाक्टरों से वसूली कर रहे दो लोगों को डाक्टरों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मामला उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र का है जहां पर दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पाण्डेयपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे. वहां उनमें से एक अपने आप को आईबीएन 7 का रिपोर्टर बताते हुए रिकार्डिंग करने लगा तथा दूसरा जो खुद को सीएमओ बता रहा था कार्यवाही करने के नाम पर धमकाकर वसूली करने लगा. 

यहां से वसूली करने के बाद रूके नहीं बल्कि बबुरी पहुंचकर एक अन्य अस्पताल की वीडियोग्राफी करके इन लोगों ने यहां से भी ढाई हजार की वसूली की. इनके तीसरी जगह फिर वसूली करने पहुंच जाने पर लोगों को शक हो गया और वहां इन्हें पकड़कर पहले इनकी जमकर धुनाई की गयी तब इन लोगों ने सारा सच उगल दिया. इसके बाद डाक्टरों ने पुलिस को बुलाकर इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.
 
डाक्टरों की शिकायत पर पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है. पकड़े गये अपराधियों ने अपना नाम धीरज कुमार निवासी शाह कुटी मुगल सराय और राम अवतार पाण्डेय निवासी बक्सर, बिहार बताया है. इन दोनों के पास से दो कैमरे तथा पांच हजार रूपये भी मिले हैं. चंदौली के एसपी ने शरद सचान ने बताया कि टीवी चैनल का पत्रकार और सीएमओ बनकर वसूली करते दो लोग पकड़े गये हैं और इन पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
 
पता  चला है कि चन्दौली में धीरज कुमार नाम का कोई रिपोर्टर नहीं है. चंदौली में आईबीएन 7, एएनआई, इंडिया टीवी, न्यूज 24, टाइम्स नाउ और हमार टीवी को एक ही व्यक्ति नाम बदल-बदल कर खबरें भेजता है. जब न्यूज चैनल ही बिना वेरीफिकेशन किये आईडी देने का काम करते हैं तो ऐसे में कोई इतने नामों से खबर भेजे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. अब इतने फर्जी नामों वाले इतने रिपोर्टर मौजूद हैं कि पता ही नहीं चलता कि कौन रिपोर्टर है और कौन नहीं. इसी का फायदा धीरज जैसे लोग उठाते हैं.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...