उ0प्र0 के बलिया में यूपी बिहार सीमा के चेक पोस्ट पर समाजवादी पार्टी के मंत्री और नेताओं के रिश्तेतारों की गाड़ियां रोजाना राजस्व का चूना जमकर लगा रही हैं। चेकपोस्ट पर इनकी गाड़ियां बिना किसी रोकटोक और बिना किसी गेट पास के ही धड़ल्ले से दो राज्यों में आरपार करती नजर आ रही हैं।
किसी की मजाल नहीं कि चेकपोस्ट पर तैनात कोई भी अधिकारी और कर्मचारी इनकी गाड़ियों को रोककर गेट पास देख सके। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि चेकपोस्ट पर तैनात सरकारी कर्मचारी बेबाक अंदाज में खुद बया कर रहे हैं।
इनका कहना है कि मंत्री और विधायकों की गाड़ियां कौन चेक करेगा। इसकी जानकारी उपर के अधिकारियों तक को भी है। नीचे दिए गए वीडियो में मोहन राम (मंडी सहायक सचिव चेक पोस्ट यूपी बिहार सीमा भरौली) और शिव प्रकाश (मण्डी सचिव) की बाइट है। देखें तीन वीडियो… क्लिक करें…
बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट.





