Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

चैनल पर लाइव : गधा, बेवकूफ, स्‍टूपेड, शराबी-कबाबी, दो टके का आदमी…

गधे… बेवकूफ… स्‍टूपेड… दो टके का आदमी… मैं तेरा कत्‍ल करवा दूंगा. हो सकता है ये सारी गालियां-शब्‍द कल भारतीय न्‍यूज चैनलों पर भी सुनने को मिल जाए. रोज शाम भारतीय न्‍यूज चैनलों पर जिस तरीके से तमाम मुद्दों पर पैनल बुलाकर म‍हफिल जमाई जाती है, उसमें टीआरपी के लिए यह सब भी संभव हो सकता है. जिस तरीके से न्‍यूज चैनलों के एंकर अपने पैनल में बुलाए गए मेहमानों को छेड़ते हैं कि बहस गरमागरम हो जाए तो उनके लिए ये ''एक्‍सप्रेस न्‍यूज'' का ये लाइव कार्यक्रम एक सबक हो सकता है.

गधे… बेवकूफ… स्‍टूपेड… दो टके का आदमी… मैं तेरा कत्‍ल करवा दूंगा. हो सकता है ये सारी गालियां-शब्‍द कल भारतीय न्‍यूज चैनलों पर भी सुनने को मिल जाए. रोज शाम भारतीय न्‍यूज चैनलों पर जिस तरीके से तमाम मुद्दों पर पैनल बुलाकर म‍हफिल जमाई जाती है, उसमें टीआरपी के लिए यह सब भी संभव हो सकता है. जिस तरीके से न्‍यूज चैनलों के एंकर अपने पैनल में बुलाए गए मेहमानों को छेड़ते हैं कि बहस गरमागरम हो जाए तो उनके लिए ये ''एक्‍सप्रेस न्‍यूज'' का ये लाइव कार्यक्रम एक सबक हो सकता है.

पाकिस्‍तान के चैनल एक्‍सप्रेस न्‍यूज पर ब्‍लूचिस्‍तान को लेकर एक डिबेट चल रही थी. एंकर ने ब्‍लूचिस्‍तान के किसी नेता से मुशर्रफ के बारे में एक सवाल किया. पैनल में शामिल उक्‍त सज्‍जन ने मुशर्रफ को लेकर कुछ कड़वी बातें कह दीं, फिर क्‍या था पैनल में बैठे मोहम्‍मद अली सैफ नाम के सज्‍जन ने गालियां देनी शुरू कर दी. उन्‍होंने कहा कि गधे, बेवकूफ..स्‍टूपेड.. दो टके के आदमी, शराबी-कबाबी तेरी औकात क्‍या है? तू मुशर्रफ के बारे में ऐसी बातें कर रहा है, तेरा कत्‍ल करवा दूंगा, जैसी तमाम बातें सुनाईं. दूसरे तरफ वाले सज्‍जन ने भी अपनी औकात के बराबर उनको गालियां दीं.

इसमें सबसे दिलचस्‍प बात यह रही कि चैनल के एंकर ने गालियों के दौरान हस्‍तक्षेप करने तक की कोशिश नहीं की, ना ही पीसीआर से इन दोनों लोगों की गालियों को म्‍यूट करने का प्रयास किया गया. पूरा पाकिस्‍तान इस चैनल पर प्रसारित लाइव गाली-ग्‍लौज और हत्‍या करवाने तक की धमकी को सुना. इसके बाद अब सवाल अपने देश के न्‍यूज चैनलों पर भी उठने लगा है कि जिस तरीके से एंकर पैनल में बुलाए गए लोगों को उसकाता रहता है तो संभव है कि कल अपने देश के न्‍यूज चैनलों पर भी इस तरह के वाकयात देखने को मिल जाएं.      

वीडियो का लिंक देखने के लिए इसपर क्लिक करें –
http://bhadas4media.com/video/viewvideo/581/–media-world/talal-akbar-bugti-vs-ali-saif-abusinglive-class-of-bugti-lol.html

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...