: डीजीपी समेत कई लोगों को भेजा शिकायती पत्र : चैनल वन के रिपोर्टर तथा साहिबाबाद (गाजियाबाद) निवासी चंदन राय ने यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि चैनल के डाइरेक्टर जहीर अहमद ने उनके एक लाख साठ हजार रुपये हड़प लिए हैं. कृपया इन पैसों को उन्हें वापस दिलाया जाए. डीजीपी, आईजी, एसएसपी समेत कई लोगों को भेजे गए अपने पत्र में चंदन ने बताया है कि वो 2009 से इस चैनल से रिपोर्टर के रूप में जुड़े हुए हैं.
शिकायती पत्र में कहा गया है कि चंदन ने चैनल वन प्रबंधन को तीन विज्ञापन चलाने के लिए एक लाख साठ हजार रुपये दिए थे, परन्तु यह विज्ञापन चैनल पर नहीं चलाए गए. चंदन ने जब विज्ञापन नहीं चलाए जाने के चलते प्रबंधन से पैसे वापस मांगे तो उन्हें डाइरेक्टर जहीर अहमद द्वारा चैनल से बाहर निकालने तथा पैसे हड़पने की धमकी दी गई. चंदन ने कहा कि उसे डर है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है, लिहाजा उसके पैसे वापस दिलाए जाएं. नीचे आप भी पढि़ए शिकायती पत्र..






