Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

छेड़खानी में सपा के सांसद पद के प्रत्‍याशी चंद्रनाथ सिंह अरेस्‍ट

लखनऊ। भले ही यूपी के सीएम अखिलेश यादव प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दावा करते हों, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सपा सरकार आने के बाद यूपी पूरी तरह अराजक होता जा रहा है। यहां सीएम के खास लोग भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने में पीछे नहीं हैं। अखिलेश की पार्टी समाजवादी पार्टी ने जिस शख्स को 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है, उसी ने नशे की हालत में एक महिला से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की है।

लखनऊ। भले ही यूपी के सीएम अखिलेश यादव प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दावा करते हों, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सपा सरकार आने के बाद यूपी पूरी तरह अराजक होता जा रहा है। यहां सीएम के खास लोग भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने में पीछे नहीं हैं। अखिलेश की पार्टी समाजवादी पार्टी ने जिस शख्स को 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है, उसी ने नशे की हालत में एक महिला से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की है।

गौरतलब है कि महिला सुरक्षा बिल का सबसे ज्यादा विरोध मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी ही कर रही है। बताया जा रहा है कि सपा नेता चंद्रनाथ सिंह को चलती ट्रेन में छेड़खानी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उन पर पद्मावत एक्सप्रेस में शराब पीकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। एक चैनल के अनुसार चंद्रनाथ सिंह बिना टिकट ट्रेन में चढ़े थे। छेड़खानी का मामला जब ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्‍य यात्रियों को पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। यात्री बेहत गुस्‍से में तथा आक्रामक थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने चंद्रनाथ सिंह को अरेस्ट कर लिया। आरोपी एसपी नेता को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अरेस्ट किया गया। चंद्रनाथ सिंह पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद चंद्रनाथ सिंह ने तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश में कई बार अपने ही नेताओं की वजह से अखिलेश सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। चंद्रनाथ सिंह 2014 के आम चुनाव में सपा के प्रतापगढ़ से घोषित उम्मीदवार हैं। वह 1999 में यूपी के मछली शहर से एसपी के सांसद थे। चंद्रनाथ सिंह एसपी से पहले बीएसपी में भी रह चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...