Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

जनवाणी एकादश ने प्रशासन को आठ विकेट से हराया

 

सहारनपुर स्थित अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे खेले गये मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में दैनिक जनवाणी एकादश ने प्रशासन एकादश को आठ विकेट से पराजित किया। बीस ओवरों के सीमित मुकाबले में प्रशासन एकादश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज राजीव पाठक और मनोज ने कई शानदार स्ट्रोक्स लगाये। दुर्भाग्यवश मनोज 19 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गये, जबकि राजीव पाठक को 33 रन के निजी स्कोर पर गेंदबाज सन्नी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। 

 

सहारनपुर स्थित अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे खेले गये मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में दैनिक जनवाणी एकादश ने प्रशासन एकादश को आठ विकेट से पराजित किया। बीस ओवरों के सीमित मुकाबले में प्रशासन एकादश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज राजीव पाठक और मनोज ने कई शानदार स्ट्रोक्स लगाये। दुर्भाग्यवश मनोज 19 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गये, जबकि राजीव पाठक को 33 रन के निजी स्कोर पर गेंदबाज सन्नी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। 
इसके बाद बल्लेबाज अखंड प्रताप सिंह और नीरज शुक्ला ने स्कोर तेजी के साथ आगे बढ़ाया। अखंड प्रताप एक रन चुराने के प्रयास में 34 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गये जबकि नीरज शुक्ला 22 रन बनाकर आउट हुए। प्रशासन एकादश ने चार विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाते हुए जनवाणी एकादश को 136 रन का विजयी लक्ष्य दिया।
 
ओपनर संजय यादव के ताबड़तोड़ नाबाद 68 रन और सन्नी के 45 रन की बदौलत जनवाणी एकादश ने प्रशासन एकादश के हाथों से मैच निकाल लिया। बल्लेबाज मशकूर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। जनवाणी एकादश के बल्लेबाज सन्नी को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया, जिन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अपने जोहर दिखाये। संजय यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, प्रशासन एकादश के अब्दुल अहद को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक घोषित किया गया। अम्पायर ज्योति बरूआ और मौ0 आतिफ रहे जबकि स्कोरर की भूमिका तनवीर अहमद ने निभाई। कमेंटेटर रंगकर्मी संदीप शर्मा रहे।
 
इसके अलावा क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी संतोश रावत, ताइक्वांडो कोच कल्पना कमल, टीटी कोच अश्वनी त्यागी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, जूडो कोच काशीनरेश यादव, क्रिकेट कोच अब्दुल अहद, जनवाणी एकादश के मैनेजर व ब्यूरो चीफ पवन शर्मा, मार्केटिंग हेड कोमल टंडन, राजकुमार साथी, विक्रांत जैन, शाहकार खान, महेश शिवा, शशांक मिश्रा, उमेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, ब्रजमोहन मोंगा, एच शंकर शुक्ल, बीएम कश्यप, शौकीन, संजय सिंह, नीरज अग्रवाल और कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...