प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने केंद्र तथा राज्य सरकारों के सभी विभागों को मीडिया से जुड़ी बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष ने सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा कि केंद्र, राज्य सरकारों व उनके विभागों को विज्ञापनों और मीडिया संस्थानों से जुड़े अन्य सभी बकाया का एक माह के भीतर भुगतान करना चाहिए, जो सरकार भुगतान करने में असफल रहती है, उसे 12 फीसद की दर से भुगतान करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार तथा कोई भी संवैधानिक संस्था आम नागरिकों के लिए रोल माडल होता है। इसलिए सरकार तथा उसके किसी भी विभाग को तत्काल प्रभाव से नागरिकों के प्रति अपनी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे आम लोगों में संवैधानिक संस्थानों की विश्वसनीयता बनी रहे।






