विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के पूरी तरह से पावर में आने के बाद दैनिक जागरण, एनसीआर में नए दौर की शुरुआत हो गई है. अखबार में नई उमंग और ताजगी आ गई है. वे पूरी तरह से प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहे हैं. अखबार में खबर के नाम पर धंधा करने वालों पर गाज गिर रही है. सबसे पहली गाज दिल्ली प्रमुख कविलाश मिश्रा पर गिरी थी. उनके बाद अब पूर्वी दिल्ली के चीफ राजीव अग्रवाल से भी इस्तीफा ले लिया गया है.
राजीव अग्रवाल पर कई तरह के आरोप लगते आ रहे थे. पूर्वी दिल्ली कार्यालय में कई तेजतर्रार रिपोर्टर हुआ करते थे, लेकिन राजीव ने सबको बाहर करवा दिया था. दरअसल उस वक्त कविलाश का बोलबाला हुआ करता था, क्योंकि वह निशिकांत के साले जो ठहरे. अब दैनिक जागरण में काफी सफाई की जा रही है. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के निशाने पर कई और लोग हैं.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उपरोक्त तथ्यों में कोई कमी-बेसी हो तो भड़ास तक सूचना [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






