मुंबई में जिया न्यूज टेलीविजन चैनल में काम करने वाली एक महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ करने तथा कैमरामैन की पिटाई करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. करीब 30 से 40 लोग अभी वांछित हैं.''
यह घटना उस वक्त की है जब उपनगरीय इलाके अंधेरी में पत्रकार और कैमरामैन अपने वाहन से लौट रहे थे. आरोपियों ने कथित तौर उन्हें रोक लिया और दुर्व्यवहार किया. मुंबई में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी पर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसी चीजों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कारवाई करना चाहिए.
गौरतलब है कि होली के दिन दोपहर 3:15 बजे जब अंधेरी इलाके में पत्रकार और कैमरामैन अपने वाहन से लौट रहे थे तो आरोपियों ने कथित तौर उन्हें रोक लिया और दुर्व्यवहार किया. महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ करने और कैमरामैन की पिटाई करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नाबालिग हैं. आरोपियों पर गैरकानूनी रूप से जमा होना, छेड़छाड़, दंगा और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है.






