लखनऊ में 11 सितंबर को प्रदेश के सभी स्ट्रिंगरों /रिपोर्टरों की बैठक हुई. इसमें जिया चैनल के हेड आशीष मिश्रा व उत्तर प्रदेश के हेड प्रदीप विश्वकर्मा शामिल हुए. इन दोनों ने सभी लोगों से बात कर चैनल के बारे में विस्तार से बताया. सभी जिलों से स्ट्रिंगरों /रिपोर्टरों ने अपने काम में आने वाली परेशानियों को भी खुल कर रखा.
सभी जिले के लोगों को चैनल की तरफ से अथारिटी लेटर व चैनल की माइक आईडी दे दी गयी. अपने-अपने जिलों से ब्रेकिंग न्यूज़ देने की बात कही गई. 15 सितंबर से चैनल की सिग्नल टेस्टिंग शुरू कर दी गयी है.
मीडिया जगत से जुड़ी सूचनाएं भड़ास पर छपवाएं, [email protected] पर मेल करके.






